Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सस्पेंडेड IPS रतनलाल डांगी पर कार्रवाई तेज, यौन उत्पीड़न मामले में जारी हुआ आरोप-पत्र, महिला IPS को मिली जिम्मेदारी

October 16, 2026

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की तैयारी, किसानों को टोकन के जरिए मिलेगा मौका; जानें पंजीयन के नियम

October 16, 2026

India-Zimbabwe Women’s T20 Series: महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, October 17
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

कोरबा में वन तस्करी का बड़ा खुलासा, 362 नग विभिन्न प्रजाति की लकड़ियाँ बरामद

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 708
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

कोरबा : कोरबा में वन विभाग ने अपने कर्मचारियों के ऊपर हल्ला बोलने वाले लकड़ी तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएफओ कार्यालय से 6 तस्करों के खिलाफ सर्च वारंट जारी किया गया था। जिसके आधार पर विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान घर औ बाड़ी में छिपाकर रखे गए 362 नग विभिन्न प्रजाति की लकड़ी बरामद किया गया। आरोपियों के घर मिले लकड़ी की कीमत करीब 3 लाख 40 हजार रूपए आंकी गई है। मामले में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

कोरबा वनमंडल के करतला वन परिक्षेत्र में हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। जिसकी निगरानी के लिए रामपुर के सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी चमरू सिंह कंवर बीटगार्ड गजाधर सिंह राठिया के साथ जोगीपाली जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान मुड़धोवा पतरा जंगल से लकड़ी तस्करी की सूचना मिली। वे मौके पर पहुंचे, जहां ट्रैक्टर में लकड़ी लोड कर जा रहे तस्करों ने वन कर्मियों पर हमला कर दिया। उन्हें जबरिया अपने गांव ले जाकर बंधक बना लिया। गांव में वन कर्मियों ने मारपीट करते हुए जान लेने की कोशिश की गई। इस घटना के बाद विभागीय अफसरों ने लकड़ी तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिसकी शुरूआत तस्करों के घरों में तालाशी के साथ हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त बिलासपुर व कोरबा डीएफओ ने बनो की सुरक्षा के मद्देजनर कार्रवाई तेज करने के निर्देश जारी किए हैं। जिसका पालन करते हुए जोगीपाली नवाडीह में रहने वाले 6 हमलावरों के घर तलाशी के लिए सर्च वारंट जारी किया गया था। वन विभाग की टीम शनिवार की सुबह सर्च वारंट के साथ जोगीपाली नवाडीह पहुंची। टीम के साथ करतला पुलिस भी शामिल थी। टीम ने एक के बाद एक मनाराम पटेल, गनपत पटेल, पनडेवा लाल पटेल, भोला पटेल, अंकुश पटेल, गनेश्वर राठिया के घर व बाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान घर और बाड़ी से साल व खम्हार सहित विभिन्न प्रजाति के 362 नग कुल 5.488 घन मीटर इमारती लकड़ी बरामद किया गया। जिसे छिपाकर रखा गया था। वन विभाग द्वारा तलाशी के दौरान जप्त लकड़ी की कीमत 3 लाख 40 हजार रूपए आंकी गई है। खास बात तो यह है कि जिन घरों में वन विभाग की टीम ने दबिश दी उनमें अधिकांश वन कर्मियों पर हमला करने वाले लकड़ी तस्कर भी शामिल हैं। बहरहाल मामले में आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

वन अफसरों ने जोगीपाली में लकड़ी तस्करों के घर दबिश देने 6 टीम गठित की थी। टीम में सभी 6 रेंज के 70 वन अधिकारी शामिल किए गए थे। जिसमें उपवन क्षेत्रपाल धमेन्द्र चौहान, सहनी राम राठिया, संजय केसकर, कांति कुमार कंवर, पवन सिंह कंवर, जितेन्द्र केसरवानी, सहित अन्य शामिल थे। इसके अलावा वन विभाग की टीम के साथ थाना प्रभारी करतला कृष्ण कुमार वर्मा मातहत अधिकारी व जवानों के साथ पहुंचे थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

सस्पेंडेड IPS रतनलाल डांगी पर कार्रवाई तेज, यौन उत्पीड़न मामले में जारी हुआ आरोप-पत्र, महिला IPS को मिली जिम्मेदारी

October 16, 2026

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की तैयारी, किसानों को टोकन के जरिए मिलेगा मौका; जानें पंजीयन के नियम

October 16, 2026

India-Zimbabwe Women’s T20 Series: महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

October 16, 2026

CG News: भगवा वेश में लोगों को डराने और वसूली की कोशिश का आरोप, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार

October 16, 2026

छत्तीसगढ़ को मिली पहली राजकीय तितली, ‘ऑरेंज ओकलीफ’ बनी प्रदेश की नई पहचान, सूखे पत्ते जैसा है अनोखा रूप

October 16, 2026

छत्तीसगढ़ में सरकारी बैठकों में खादी पहनेंगे अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामोद्योग विभाग का बड़ा फैसला

October 16, 2026
Editors Picks

सस्पेंडेड IPS रतनलाल डांगी पर कार्रवाई तेज, यौन उत्पीड़न मामले में जारी हुआ आरोप-पत्र, महिला IPS को मिली जिम्मेदारी

October 16, 2026

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की तैयारी, किसानों को टोकन के जरिए मिलेगा मौका; जानें पंजीयन के नियम

October 16, 2026

India-Zimbabwe Women’s T20 Series: महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

October 16, 2026

CG News: भगवा वेश में लोगों को डराने और वसूली की कोशिश का आरोप, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार

October 16, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

सस्पेंडेड IPS रतनलाल डांगी पर कार्रवाई तेज, यौन उत्पीड़न मामले में जारी हुआ आरोप-पत्र, महिला IPS को मिली जिम्मेदारी

October 16, 2026

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की तैयारी, किसानों को टोकन के जरिए मिलेगा मौका; जानें पंजीयन के नियम

October 16, 2026

India-Zimbabwe Women’s T20 Series: महिला क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मैच देखने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री; छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का ऐलान

October 16, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.