22.1 C
Raipur
Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

Manba Finance IPO: मनबा फाइनेंस में आज बोली लगाने का आखिरी दिन, जानिए कितना गुना हुआ सब्सक्राइब…

Must read

आज मनबा फाइनेंस लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी आईपीओ के लिए बोली लगाने का आखिरी दिन है. दो दिनों में मनबा फाइनेंस का आईपीओ कुल 73.65 गुना सब्सक्राइब हुआ.

- Advertisement -

रिटेल कैटेगरी में 71.01 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) में 4.15 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) कैटेगरी में 172.49 गुना सब्सक्राइब हुआ.

30 सितंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में लिस्ट होंगे. मनबा फाइनेंस इस इश्यू के जरिए कुल 150.84 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.

इसके लिए कंपनी कुल ₹150.84 करोड़ मूल्य के 12,570,000 फ्रेश शेयर जारी कर रही है. कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस के जरिए एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं.

मनबा फाइनेंस ने इश्यू का प्राइस बैंड ₹114 से ₹120 तय किया है. खुदरा निवेशक कम से कम एक लॉट यानी 125 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. अगर आप आईपीओ के ऊपरी प्राइस बैंड ₹120 के हिसाब से 1 लॉट के लिए आवेदन करते हैं तो आपको इसके लिए ₹15,000 का निवेश करना होगा.

वहीं, खुदरा निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 1625 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए निवेशकों को ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से ₹195,000 का निवेश करना होगा.

कंपनी ने इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित किया है. इसके अलावा, 35% हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए और बाकी 15% हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए आरक्षित है.

लिस्टिंग से पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 48.33% यानी ₹58 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच चुका है. ऐसे में ₹120 के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹178 पर हो सकती है. हालांकि, इसका अंदाजा ही लगाया जा सकता है, शेयर की लिस्टिंग की कीमत ग्रे मार्केट की कीमत से अलग होती है.

More articles

Latest article