मर्सिडीज-बेंज EQS 450 SUV और G 580 साल 2025 की 9 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है। इसे कंपनी EQ तकनीक के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे 112 kWH बैटरी पैक से लैस किया गया है, जो 31 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि Mercedes-Benz EQS 450 SUV किन फीचर्स के साथ भारत में आने वाली है।
यह 450 EQS SUV लाइन-अप में दूसरा वेरिएंट होने वाली है और यह 5-सीटर के रूप में उपलब्ध होगी। यह 7-सीटर EQS 580 4Matic SUV होने वाली है, जो 544 hp की पावर और 858 Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। इसमें 122kWh बैटरी पैक मिलेगा।
इतनी बड़ी बैटरी पैक के साथ आने वाली देश की सबसे बड़ी दावा की गई सेल कैपेसिटी है। इसे 200kW DC चार्जर का इस्तेमाल करके बैटरी को 31 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। EQA और EQE SUV क्रमशः 70.5kWh और 90.5kWh बैटरी के जरिए संचालित होंगी।
इसका डिजाइन एंट्री-लेवल EQS SUV के जैसा ही दिया गया है, जिसमें एक ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल है जो फ्रंट बम्पर के निचले हिस्से तक फैली हुई है। एलईडी हेडलैम्प्स को एक लाइट बार द्वारा ब्रिज किया गया है। इसका एयरोडायनेमिक सिल्हूट EQS 580 जैसा दिखता है, लेकिन 21-इंच के अलॉय व्हील के डिजाइन को रिफ्रेश किया गया है।
इसमें क्राफ्टेड कवर वाली सीटें दी गई है, जो एनर्जाइजिंग एयर कंट्रोल प्लस जैसे फीचर से लैस है। इसमें इसमें 56 इंच का हाइपर स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्रंट पैसेंजर स्क्रीन और 17.7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट दिया गया है।
इसमें ट्विन 11.6 इंच की रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन, 5 स्पीकर वाला बर्मेस्टर ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, 5-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सॉफ्ट क्लोज डोर, पडल लैंप और इल्यूमिनेटेड रनिंग बोर्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही EQS 450 SUV में लेवल 2 ADAS, 9 एयरबैग और कई एडवांस फीचर्स देखने के लिए लिए मिलने की उम्मीद है।