24.6 C
Raipur
Wednesday, March 19, 2025

विधानसभा में विधायक ने थूका गुटखा, अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Must read

यूपी विधानमंडल के बजट सत्र का आज 9वां दिन है। विधानसभा में एक विधायक ने गुटखा खाकर थूक दिया, जिससे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना नाराज हो गए। कहा- मैंने CCTV में विधायक को देख लिया है। अगर वह खुद आकर अपनी गलती मान लें, तो ठीक रहेगा। आगे से ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए।

सपा विधायक बृजेश कठेरिया ने पूछा- ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय बढ़ाया जाएगा या नहीं? जवाब में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा- यह ग्राम विकास से संबंधित मामला है, पंचायती राज से नहीं। इसकी सूचना जुटाई जा रही है। यह सुनते ही महाना ने राजभर को रोकते हुए कहा- सदस्य सवाल सरकार से पूछते हैं। अगर आपके विभाग से संबंधित सवाल नहीं था, तो इसे संबंधित विभाग को भेजना चाहिए था। अधूरी जानकारी नहीं देनी चाहिए, सही जवाब आना चाहिए।

इधर, विधानपरिषद में MLC किरन पाल कश्यप ने कहा- दबे-कुचले लोगों का हक दूसरे लोग खा रहे हैं। हमें भागीदारी से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव मौर्य की ओर इशारा करते हुए कहा- आपका चेहरा दिखाकर ये लोग बहुत बातें करते हैं। पिछड़ों का चेहरा दिखाकर पिछड़ों का वोट लिया गया।

विधानसभा में आज दोपहर 2:30 बजे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे बजट पर संबोधन देंगे। इसके बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर नेता सदन, दोपहर 3 बजे बजट पर अपनी बात रखेंगे। विधानसभा में इस बार 11 दिन का बजट सत्र निर्धारित किया गया है। 20 फरवरी को बजट पेश किया गया था। सदन की कार्यवाही 5 मार्च तक चलेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article