33.3 C
Raipur
Wednesday, February 25, 2026
- Advertisement -

Moles Significance: शरीर के इन अंगों पर तिल का होना होता है शुभ, मिलता है खूब धन

Must read

ज्योतिष शास्त्र का एक भाग है सामुद्रिक शास्त्र। इसके द्वारा व्यक्ति के वर्तमान से लेकर भविष्य तक की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जाती है। समुद्र शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर कुछ विशेष निशान के बारे में बताया गया है। इनमें तिल का भी उल्लेख किया गया है। कुछ तिल भाग्य में भी वृद्धि करते हैं। साथ ही सफलता प्राप्ति के संकेत मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

- Advertisement -

सीने पर तिल का होना

जिन लोगों के सीने के बीच में तिल होता है। वो लोग बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। इन लोगों पर हमेशा धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही हर सेक्टर में सफलता हासिल करते हैं और अपनी एक अलग से पहचान बनाते हैं

गाल पर तिल होना

इसके अलावा गाल पर भी तिल का होना शुभ माना जाता है। जिन लोगों के गाल पर तिल होता है। वो अच्छी किस्मत वाले होते हैं। इन लोगों को जीवन में आर्थिक तंगी की समस्या नहीं होती। साथ ही अपने पार्टनर के साथ बेहद ईमानदारी निभाते हैं। शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के उल्टे गाल पर तिल होता है। वो अधिक खर्चीले स्वभाव वाले होते हैं।

नाभि पर तिल का होना

सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो जिन लोगों के नाभि के ऊपरी हिस्से पर तिल होता है। वो लोग खाने-पीने के बेहद शौकीन होते हैं। इसके अलावा नाभि के आसपास या फिर नाभि के भीतर तिल होने से धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे लोगों का जीवन खुशियों से भरा रहता है। साथ ही अधिक मेहनत के द्वारा कामों को सफलता प्राप्त करते हैं।

हथेली पर तिल का होना

जिन लोगों की दाईं हथेली पर तिल होता है। वो लोग कारोबार में सफलता हासिल करते हैं और मनचाहा करियर मिलता है। साथ ही धन की कमी नहीं होती।

होठों के ऊपर तिल का होना

इसके अलावा होठों के ऊपर के हिस्से पर तिल का होना शुभ माना गया है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के होठों के ऊपर तिल होता है। उन्हें बेहद भाग्यशाली माना जाता है। साथ ही उन्हें सभी कामों में सफलता मिलती है।

More articles

Latest article