Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की राह पर : CM साय

August 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, August 15
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन मानसून रहेगा एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

The Janta NewsBy The Janta NewsJuly 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 282
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का कहर जारी है. तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं. राजधानी रायपुर में बुधवार को सुबह से हल्की बारिश हो रही है. तापमान गिरने से राहत मिली लेकिन जलभराव जैसी स्थिति से लोग परेशान हो रहे हैं. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने जानकारी दी कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान को बिलासपुर संभाग के अधिकांश स्थानों में वर्षा हुई. कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई. इस दौरान अंबिकापुर में सर्वाधिक तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. धमतरी जिले में भी लगातार बारिश हो रही है. यहां भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. बांधों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है. कई जगहों पर जलभराव की समस्या सामने आ रही है. इस बीच बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने तैयार के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

Class 9 NCERT New Books: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नई पाठ्यपुस्तकों से होगी पढ़ाई, टीचर्स की शुरू हुई ट्रेनिंग

रायगढ़, पेंड्रा में जमकर बरसे बादल

प्रदेश में मंगलवार को हुई बारिश के आंकड़े मौसम विभाग ने जारी किए हैं. रायगढ़ में 13 सेंटीमीटर, पेंड्रा में 12, पुसौर, तमनार में 10-10, बरपाली में 9, सारंगढ़, रामचंद्रपुर, मालखरौदा, कुटरू, अकलतरा, बम्हनीडीह, धाभरा, बलौदा, दौरा कोचली में 7-7 सेंटीमीटर, सरसींवा, दर्री, खरसिया, मस्तूरी, वाड्रफनगर, लटोरी, नवागढ़, छिंदगढ़, कापू, अमलीपदर में 6-6, कुकरेल, कोंटा, जांजगीर, रामानुजनगर, जैजैपुर, नारायणपुर, शिवरीनारायण, रामानुजगंज, बारसूर, बरमकेला, पामगढ़, चंद्रपुर, देवभोग, जनकपुर भरतपुर, मरवाही, गीदम में 5-5, सारागांव, रघुनाथ नगर, पचपेड़ी, गादीरास, गिधौरी तुंदरा, भटगांव, पसान, जगरगुंडा में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा हुई.

अधिकांश जिलों में बारिश का अलर्ट

प्रदेश के अधिकांश जिलों में बुधवार सुबह मौसम बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में 40-60 किमी की तेज हवाएं चलने और बारिश होने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अतिरिक्त सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में बारिश होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

Human Fridge: कमाल का इनोवेशन! अब इंसानों के लिए भी आया फ्रिज, जानिए कैसे करता है काम और क्या है कीमत

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर शहर के लिए स्थानीय 22 जुलाई को आकाश मेघमय रहने तथा कुछ बार वर्षा या गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम 29°C और 25°C के आसपास रहने की संभावना है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की राह पर : CM साय

August 15, 2026

छत्तीसगढ़ में आज Dry Day, बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें; अवैध बिक्री पर आबकारी विभाग की पैनी नजर

August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर CM साय की बड़ी सौगात, ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत 6671 ग्रामीण स्कूलों में बनेंगे नए शौचालय

August 15, 2026

Swatantrata diwas 2026: लाल किले से PM मोदी का 75 मिनट का संबोधन, पढ़िए उनके भाषण की अहम बातें

August 15, 2026
Editors Picks

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की राह पर : CM साय

August 15, 2026

छत्तीसगढ़ में आज Dry Day, बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें; अवैध बिक्री पर आबकारी विभाग की पैनी नजर

August 15, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की राह पर : CM साय

August 15, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.