15.1 C
Raipur
Monday, January 13, 2025

डेढ़ साल की उम्र में Kawasaki Disease से पीड़ित था मुनव्वर फारुकी का बेटा, जानें क्या है यह दुर्लभ बीमारी

Must read

हाल ही में मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने खुलासा किया कि जब उनका बेटा डेढ़ था, तो उसके एक दुलर्भ बीमारी से पीड़ित होने के बारे में पता चला। हाल ही में एक पॉडकास्ट में हिस्सा लेते हुए मुनव्वर ने अपने बेटे की इस बीमारी से जंग के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उनका कावासाकी बीमारी से पीड़ित था, जो एक दुर्लभ बीमारी, जो पूरे शरीर की ब्लड वेसल्स में सूजन का कारण बनती है।

इस बीमारी के बारे में बताते हुए उन्होंने इस बीमारी की वजह से किए गए अपने संघर्ष के बारे में भी बताया। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे क्या है यह बीमारी और इसके लक्षण। साथ ही जानेंगे इससे जुड़ी वह सभी बातें, जो आपके लिए जानना जरूरी है।

सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) के मुताबिक कावासाकी डिजीज (केडी) को कावासाकी सिंड्रोम भी कहा जाता है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो हार्ट और ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचा सकती है। यह बीमारी खासतौर पर 5 साल से कम उम्र के बच्चों में ज्यादा देखने को मिलती। साथ ही यह लड़कियों की तुलना में लड़कों को ज्यादा प्रभावित करता है। बात करें इसके कारण की, तो फिलहाल केडी का कारण ज्ञात नहीं है।

कावासाकी डिजीज यानी केडी से पीड़ित बच्चों को बुखार होता है। यह आमतौर पर 5 दिनों या उससे ज्यादा समय तक रहता है। इसके अलावा इस बीमारी से पीड़ित होने पर बच्चे में निम्नलिखित में से कुछ या सभी लक्षण भी नजर आ सकते हैं:-

  • रैशेज
  • हाथों और पैरों में सूजन और लालपन
  • आंखों के सफेद भाग में जलन और लालपन
  • उनके मुंह, होंठ और गले में जलन और सूजन

केडी कई गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है, जिसमें हार्ट के हिस्सों और अन्य ब्लड वेसल्स की सूजन भी शामिल है। जब ऐसा होता है, तो हार्ट शरीर में खून पंप करने के लिए ठीक से काम नहीं कर पाता और फट सकता है।

बात करें इसके इलाज की, तो केडी के लिए ट्रीटमेंट मौजूद है और इसे अस्पताल में ही दिया जाना चाहिए। यह आमतौर पर एंटीबॉडी का मिश्रण होता है, जो आपकी नसों और एस्पिरिन के जरिए दिया जाता है। यह इलाज इसके लक्षणों को कम गंभीर बनाने और गंभीर जटिलताओं के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। ज्यादातर बच्चे सही इलाज की मदद से ठीक हो जाते हैं।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article