30.5 C
Raipur
Saturday, February 28, 2026
- Advertisement -

म्यूजिक बनाने वाली कंपनी दे रही डिविडेंड, निवेशकों के अकाउंट में आएगी इतनी राशि

Must read

अगर आप स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करते हैं तो आपका फोकस डिविडेंड स्टॉक पर भी होना चाहिए। आज म्यूजिक इंडस्ट्रीज में जानी-मानी कंपनी टिप्स इंडस्ट्रीज डिविडेंड देगी। कंपनी ने बताया कि वह निवेशकों को 2 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दे रही है। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट क्या है और कंपनी के शेयर की कीमत क्या है।

- Advertisement -

शेयर बाजार में निवेशकों को रिटर्न के साथ डिविडेंड से भी लाभ होता है। मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार डिविडेंड डबल बेनिफिट करवाता है। ऐसे में मार्केट इन्वेस्टर का फोकस हमेशा डिविडेंड स्टॉक पर बना रहता है। आज भी मार्केट में लिस्ट म्यूजिक कंपनी डिविडेंड दे रही है। जी हां, हम टिप्स इंडस्ट्रीज  के बारे में बात कर रहे हैं।

टिप्स इंडस्ट्रीज ने हाल ही में बताया था कि वह निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देगी। अगर आपके पास भी टिप्स इंडस्ट्रीज के शेयर हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि आपके अकाउंट में कब और कितनी डिविडेंड की राशि आएगी।

टिप्स इंडस्ट्रीज चालू वित्त वर्ष का दूसरा अंतरिम डिविडेंड दे रही है। कंपनी ने बताया कि वह अपने निवेशकों को 1 रुपसे फेस वैल्यू वाले शेयर पर 2 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दे रही है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइनलिंग में कहा था कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 24 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) यानी आज का दिन तय किया गया है। इसका मतलब है कि जिन शेयरधारकों के डीमैट अकाउंट  में टिप्स इंडस्ट्रीज के शेयर  है उन्हें आज लाभांश का लाभ मिलेगा।

More articles

Latest article