- Advertisement -

NABARD Grade A Admit Card OUT: नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर मेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, 20 अक्टूबर को होगा एग्जाम

Must read

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एन्ड रूरल डेवलपमेंट  की ओर से ग्रेड A असिस्टेंट मैनेजर भर्ती की मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 अक्टूबर 2024 को किया किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए है जिसे अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

- Advertisement -
  1. नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर फेज II एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी।
  2. 20 अक्टूबर को संपन्न होगा एग्जाम।

 नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड A) भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। मेंस एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से नाबार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  पर आज यानी 9 अक्टूबर 2024 को उपलब्ध करवा दिए गए हैं। एडमिट कार्ड का लिंक 20 अक्टूबर तक एक्टिव रहेगा।

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर एवं पासवर्ड/ डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

More articles

Latest article