Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा आदेश, सभी 33 जिला कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर, 31 दिसंबर तक NSA लागू

September 23, 2026

CG Crime News: जमीन बंटवारे को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, 85 वर्षीय चाचा की हत्या के बाद भतीजा फरार

September 23, 2026

CG Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल शुरू, 30 बंदियों को मिलेगा नई जिंदगी की ओर बढ़ने का मौका

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, September 23
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Tech
Tech

WhatsApp पर आया ‘Boss Scam’ का नया जाल, सरकार ने किया अलर्ट, एक गलती से लग सकता है लाखों का चूना

The Janta NewsBy The Janta NewsAugust 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
asbg.jpge
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

देश में बढ़ते साइबर फ्रॉड के बीच इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने एक नए और बेहद खतरनाक ‘Boss Scam’ को लेकर चेतावनी जारी की है. इस स्कैम में हैकर्स WhatsApp, ईमेल या SMS के जरिए नकली ZIP फाइल भेजकर लोगों के कंप्यूटर और WhatsApp अकाउंट पर कंट्रोल कर लेते हैं. इसके बाद उसी अकाउंट का इस्तेमाल कर कंपनियों के कर्मचारियों से करोड़ों रुपये तक की ठगी की जाती है. आइए जानते हैं क्या है बॉस स्कैम और और आप कैसे रह सकते हैं इससे सावधान.

LPG Cylinder Home Delivery: छत्तीसगढ़ में LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! बुकिंग के महज 3 घंटे में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर; जानें कैसे

Boss Scam में ऐसे होता है स्कैम

गृह मंत्रालय (MHA) के तहत काम करने वाले I4C के अनुसार, साइबर क्रिमिनल या अपराधी WhatsApp, ईमेल या SMS के जरिए “Statement of Account.zip”, “RBI.zip”, “MCA.zip” जैसी फाइलें भेजते हैं. इन फाइलों को इस तरह तैयार किया जाता है कि वे बैंक स्टेटमेंट या किसी सरकारी विभाग की जरूरी सूचना जैसी लगें.

फाइल के साथ अक्सर ऐसा मैसेज भेजा जाता है जिसमें तुरंत एक्शन लेने का प्रेशर बनाया जाता है. जैसे ही कोई व्यक्ति ZIP फाइल डाउनलोड कर उसे Windows कंप्यूटर पर खोलता है, उसमें मौजूद मालवेयर सिस्टम में इंस्टॉल हो जाता है.

WhatsApp अकाउंट हो सकता है हैक

I4C के मुताबिक ZIP फाइल के अंदर एक खतरनाक Windows Executable (.exe) और DLL फाइल होती है. इसे खोलते ही Trojan Malware कंप्यूटर में इंस्टॉल हो जाता है और WhatsApp वेब सेशन को अपने कंट्रोल में ले लेता है. इसके बाद साइबर अपराधी विक्टिम के WhatsApp अकाउंट से उसके सभी कॉन्टैक्ट और ग्रुप में वही इंफैक्टेड फाइल भेजना शुरू कर देते हैं. कई मामलों में मैसेज में लिखा होता है कि इस फाइल को कंपनी के फाइनेंस मैनेजर को भेजकर चेक कराएं.

फाइनेंस टीम को बनाया जा रहा निशाना

I4C के अनुसार ये साइबर अभियान खासतौर पर चार्टड अकाउंटेंट, कंपनी डायरेक्टर्स, CFO, फाइनेंस मैनेजर और अकाउंट डिपार्टमेंट को निशाना बना रहा है. चूंकि फाइलों का नाम अकाउंट स्टेटमेंट, RBI, MCA या इनकम टैक्स से जुड़ा होता है, इसलिए वित्त विभाग के कर्मचारी आसानी से इनके झांसे में आ सकते हैं

फिर होती है करोड़ों की ठगी..

जब किसी सीनियर अधिकारी का WhatsApp अकाउंट हैक हो जाता है, तब साइबर अपराधी उसी अकाउंट से फाइनेंस टीम को तत्काल पैसे ट्रांसफर करने का निर्देश भेजते हैं. कुछ मामलों में साइबर क्रिमिनल विक्टिम के मोबाइल में अपना नंबर “CEO” के नाम से सेव कर देते हैं. इसके बाद अकाउंट डिपार्टमेंट को मैसेज भेजकर तुरंत किसी बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने को कहा जाता है. चूंकि मैसेज CEO के नाम से आता है, इसलिए कई कर्मचारी बिना कन्फर्म किए पेमेंट कर देते हैं.

I4C ने जारी की ये जरूरी सलाह

गृह मंत्रालय ने लोगों और कंपनियों के लिए कई अहम सुझाव जारी किए हैं. किसी भी अनजान WhatsApp, SMS या ईमेल से आई ZIP फाइल डाउनलोड या ओपन न करें. RBI, MCA, इनकम टैक्स या कोई भी सरकारी संस्था WhatsApp पर ZIP फाइल भेजकर अपडेट नहीं देती है. समय-समय पर WhatsApp में Settings > Linked Devices जाकर समय-समय पर सभी डिवाइस चेक करें और अनजान डिवाइस को तुरंत लॉगआउट करें. Windows कंप्यूटर में हमेशा अपडेटेड एंटी-वायरस या माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर का इस्तेमाल करें.

किसी भी जरूरी भुगतान या बैंक अकाउंट बदलने के निर्देश मिलने पर पहले फोन या आमने-सामने बात करके कन्फर्म जरूर करें. यदि WhatsApp अकाउंट हैक हो जाए तो सभी Linked Devices से तुरंत लॉगाउट करें और सभी कॉन्टैक्ट को सतर्क करें.

I4C ने उठाए बड़े कदम

I4C ने बताया कि इस अभियान के खिलाफ कई एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई की जा रही है. CERT-In, माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर, Quick Heal, K7 Computing और Net Protector के साथ मालवेयर की जानकारी शेयर की गई है. साथ ही सहयोग पोर्टल के जरिए लगातार खतरनाक फाइलों को ब्लॉक किया जा रहा है.

India Vs Pakistan: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर… एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा मुकाबला, नोट कर लें मैच डेट

साइबर फ्रॉड होने पर कहां करें शिकायत?

यदि आपको इस तरह की कोई संदिग्ध फाइल, WhatsApp मैसेज या ईमेल मिले या फिर साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाएं, तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in⁠ पर शिकायत दर्ज करें.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

TRAI का बड़ा आदेश! Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, 30 दिन की मिलेगी वैलिडिटी

September 23, 2026

Spam Calls से मिलेगी राहत! TRAI ने बदले नियम, अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम

September 22, 2026

LPG Subsidy New Rule 2026: LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले कर लें ये जरूरी काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर

September 21, 2026

Google Gemini हुआ बेकाबू? AI ने 3 कंपनियों को किया हैक, साइबर दुनिया में मचा हड़कंप

September 20, 2026

सिर्फ 1 रुपये में 24 दिन चलेगा SIM! कॉल-SMS और इंटरनेट का मिलेगा फ्री लाभ

September 19, 2026

UPI Transaction: 5 हजार हो या 1 लाख, इन ट्रांजेक्शन पर 5 रुपये से ज्यादा नहीं लगेगा MDR चार्ज

September 18, 2026
Editors Picks

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा आदेश, सभी 33 जिला कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर, 31 दिसंबर तक NSA लागू

September 23, 2026

CG Crime News: जमीन बंटवारे को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, 85 वर्षीय चाचा की हत्या के बाद भतीजा फरार

September 23, 2026

CG Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल शुरू, 30 बंदियों को मिलेगा नई जिंदगी की ओर बढ़ने का मौका

September 23, 2026

CG Crime: पार्सल के नाम पर आया कॉल, फिर हैक हो गया विधायक का फोन; WhatsApp से मांगे जा रहे 76 हजार रुपये

September 23, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा आदेश, सभी 33 जिला कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर, 31 दिसंबर तक NSA लागू

September 23, 2026

CG Crime News: जमीन बंटवारे को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, 85 वर्षीय चाचा की हत्या के बाद भतीजा फरार

September 23, 2026

CG Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल शुरू, 30 बंदियों को मिलेगा नई जिंदगी की ओर बढ़ने का मौका

September 23, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.