- Advertisement -

आरजी कर कांड में अब नया बवाल, अस्पताल में पीड़िता की रोती हुई प्रतिमा लगाने पर छिड़ी बहस

Must read

 कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म-हत्याकांड मामले में पीड़िता की प्रतिमा लगाने पर विवाद खड़ा हो गया है। तृणमूल नेता ने ही इस फैसले की आलोचना की है और इसे सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के खिलाफ बताया है। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस कदम को असंवेदनशील करार दिया है।

- Advertisement -
  1. तृणमूल नेता ने इंटरनेट मीडिया पर उठाया सवाल।
  2. सोशल मीडिया यूजर्स ने भी की फैसले की आलोचना।

महानगर आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दरिंदगी का शिकार हुई प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की एक प्रतीकात्मक प्रतिमा लगाने पर अब विवाद खड़ा हो गया है। इस प्रतिमा का नाम ‘क्राई आफ द ऑवर’ है।

कलाकार आसित साइन के अनुसार, यह प्रतिमा पीड़िता के अंतिम क्षणों के दुख और आतंक को दर्शाती है। इस प्रतिमा में एक महिला को रोते हुए दर्शाया गया है। इसे आरजी कर के प्रिंसिपल के कार्यालय के पास रखा गया है, लेकिन इस प्रतिमा को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है।

More articles

Latest article