बड़ौदा : बड़ौदा ग्राम के ग्राम पंचायत भवन में मंगलवार को Rainbow Fingers Welfare Foundation के प्रभावी आयोजन में ‘न्योता भोज – एक भोजन, कई मुस्कानें’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ौदा ग्राम की सभी चार आंगनबाड़ी केंद्रों के 50 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस पहल को सहयोग प्रदान करने के लिए iKya Samadhan Pvt. Ltd. का विशेष आभार व्यक्त किया गया। Foundation ने समाज के लोगों से भी अपील की कि वे अपने जन्मदिन, वर्षगांठ अथवा किसी अन्य शुभ अवसर पर अपनी नज़दीकी आंगनबाड़ी या शासकीय विद्यालय में न्योता भोज आयोजित कर बच्चों के साथ अपनी खुशियाँ साझा करें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा रहीं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बड़ौदा के सरपंच श्री भगवत साहू एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें भोजन कराया।

इस अवसर पर Rainbow Fingers Welfare Foundation की ओर से बच्चों के लिए पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और खुशियों के लिए समाज की सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।

Rainbow Fingers Welfare Foundation की ओर से कहा गया कि ‘न्योता भोज’ केवल एक भोजन नहीं, बल्कि बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटने और उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की एक छोटी-सी पहल है।

“आओ खुशियाँ बाँटें, छोटी कोशिश–बड़ी खुशी।”





