Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शुभेंदु सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, सीएम ने अपने पास रखे गृह, ऊर्जा और भूमि; देखें- पूरी लिस्ट

June 10, 2026

Pakistan Airstrike On Afghanistan: पाक सेना के एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान में तबाही, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की की दर्दनाक मौत

June 10, 2026

ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: जानिए मैच कब शुरू होंगे, फैंस के लिए पूरे दिन क्रिकेट का शेड्यूल तय

June 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, June 10
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

NZ vs ENG: लैथम और सैंटनर ने जमाए अर्धशतक, केन विलियमसन चूके, इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भी दिखाया रंग

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 14, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच हेमिल्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन शनिवार उतार-चढ़ाव से भरा रहा। कभी न्यूजीलैंड की टीम ड्राइविंग सीट पर रही तो कभी इंग्लैंड। दिन का खेल खत्म होने तक ये कहना मुश्किल है कि पहला दिन सिर्फ एक टीम के ही नाम रहा। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने जमकर लड़ाई लड़ी तो इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 315 रन बना लिए हैं और नौ विकेट खो दिए हैं।

जब-जब न्यूजीलैंड के किसी बल्लेबाज ने पैर जमाते हुए अर्धशतक बनाया और जब लगा कि वह एक बड़ी पारी खेल सकता है तभी इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कमा तमाम कर दिया। न्यूजीलैंड का टॉप ऑर्डर तो चला और उसने अच्छी शुरुआत दिलाई। लेकिन मिडिल ऑर्डर ने निराश किया। अंत में मिचेल सैंटनर ने न्यूजीलैंड को संभाला। वह 50 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ विल ओ रोर्की हैं जिन्हें अभी खाता खोलना है।

न्यूजीलैंड को इस मैच में बल्लेबाजी का न्योता मिला। उसे कप्तान टॉम लैथम और विल यंग ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। यंग अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और गस एटकिंसन की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 92 गेंदों का सामना कर 42 रन बनाए। उनके बाद लैथम को पूर्व कप्तान केन विलियमसन का साथ मिला। लेकिन लैथम अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद जल्दी पवेलियन लौट लिए। उन्हें मैथ्यू पॉट्स ने पवेलियन भेजा। लैथम 135 गेंदों पर 63 रन बनाने में सफल रहे।

कीवी टीम का मिडिल ऑर्डर ज्यादा सफल नहीं रहा। रचिन रवींद्र 18 रन ही बना सके। डेरिल मिचेल 14 रनों से आगे अपनी पारी नहीं ले जा सके। टॉम ब्लंडल 21 रन ही बना सके। इस बीच केन विलियमसन छह रनों से अर्धशतक से चूक गए। वह 87 गेंदों पर नौ चौके मार 44 रन बनाकर आउट हो गए। ग्लेन फिलिप्स भी पांच रन बना सके। जब लगा कि न्यूजीलैंड की टीम सस्ते में बिखर जाएगी तभी सैंटनर ने विकेट पर पैर रखा और इंग्लैंड के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। उनको टिम साउदी का साथ मिला जिन्होंने 23 रनों की पारी खेली।

एटकिंसन ने उनकी पारी का अंत किया। मैट हेनरी और टॉम ब्लंडल उनसे पहले पवेलियन लौट गए थे। ब्लंडल ने 21 और हेनरी ने आठ रन बनाए। इंग्लैंड के लिए मैथ्यू पॉट्स और एटकिंसन ने तीन-तीन रन बनाए। बार्यडन कर्स ने दो विकेट लिए। बेन स्टोक्स को एक ही सफलता मिली।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: जानिए मैच कब शुरू होंगे, फैंस के लिए पूरे दिन क्रिकेट का शेड्यूल तय

June 10, 2026

मैदान पर हुआ बड़ा कन्फ्यूजन! Priyansh और Gaikwad एक ही छोर पर पहुंचे, फिर भी Arya क्यों हुए आउट? जानें

June 9, 2026

IND vs PAK मैचों में भारत को मिलता है फायदा? पाकिस्तानी ऑलराउंडर का सनसनीखेज दावा

June 8, 2026

IND vs AFG: शुभमन गिल–ऋषभ पंत ने मचाया धमाल, 8 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, अफगानिस्तान के खिलाफ रचा नया कीर्तिमान

June 7, 2026

Team India Squad Announcement: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को सौंपी गई कप्तानी, वैभव सूर्यवंशी को मिला पहला मौका

June 6, 2026

India vs Pakistan Match: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला

June 5, 2026
Editors Picks

शुभेंदु सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, सीएम ने अपने पास रखे गृह, ऊर्जा और भूमि; देखें- पूरी लिस्ट

June 10, 2026

Pakistan Airstrike On Afghanistan: पाक सेना के एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान में तबाही, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की की दर्दनाक मौत

June 10, 2026

ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: जानिए मैच कब शुरू होंगे, फैंस के लिए पूरे दिन क्रिकेट का शेड्यूल तय

June 10, 2026

Chhattisgarh News: महिला से बदसलूकी पड़ी भारी, कांग्रेस नेता सहित 3 लोग पुलिस की गिरफ्त में

June 10, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

शुभेंदु सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, सीएम ने अपने पास रखे गृह, ऊर्जा और भूमि; देखें- पूरी लिस्ट

June 10, 2026

Pakistan Airstrike On Afghanistan: पाक सेना के एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान में तबाही, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की की दर्दनाक मौत

June 10, 2026

ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: जानिए मैच कब शुरू होंगे, फैंस के लिए पूरे दिन क्रिकेट का शेड्यूल तय

June 10, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.