Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

September 8, 2026

Delhi Building Collapse Update: सत्या निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन, 10 सितंबर तक दिल्ली की सभी इमारतों की होगी जांच

September 8, 2026

CG News: छात्राओं ने स्कूल से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, इन मांगों को लेकर उठाई आवाज

September 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, September 9
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 31, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

31 October 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और गुरुवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज सुबह 9 बजकर 52 मिनट से प्रीति योग लग जाएगा। आज रात 12 बजकर 47 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दीपावली मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बनेगा। आज घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन बना सकते हैं। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज आप जो भी करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के कामों से भी आपको फायदा हो सकता है।

  • भाग्यशाली रंग- लाल
  • भाग्यशाली अंक- 2

वृष राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई खास काम करना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहतर है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस राशि के कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है। सामाजिक क्षेत्र में प्रगति होगी। धैर्य से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। ऑफिस में कुछ खास बदलाव होंगे, जिससे आपको लाभ होगा।

  • भाग्यशाली रंग- गुलाबी
  • भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन राशि

आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होने से ख़ुशी मिल सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सबका सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आज किसी काम में भाई-बहन से पूरा सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज मिथुन राशि के घर मां लक्ष्मी की असीम कृपा बरसेगी।

  • भाग्यशाली रंग- आसमानी
  • भाग्यशाली अंक- 4

कर्क राशि 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप एक साथ कई काम करने की कोशिश कर सकते हैं। बेहतर होगा काम को एक-एक करके पूरा करें। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। बड़ों की राय भी जरूर लें। आज उचित मेहनत से ही आपको सफलता मिल सकती है। कुछ मामलों में आपका जिद्दीपन काम बिगाड़ सकता है।

  • भाग्यशाली रंग- हरा
  • भाग्यशाली अंक- 9

सिंह राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आज किसी अनजान व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। आप खुद को बिजी रखने की कोशिश करेंगे। किसी रिश्तेदार से मिलकर अपनी समस्या का हल निकाल सकते हैं। कोशिशों से उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। सोचे हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है।

  • भाग्यशाली रंग- बैंगनी
  • भाग्यशाली अंक- 2

कन्या राशि 

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पहले से बनाई गई योजनाएं आज सफल होंगी। आप दूसरों के साथ बेहद व्यवहारिक रहेंगे। अपनी बात को सकारात्मक ढ़ंग से लोगों के सामने रखेंगे, तो फायदा होगा। परिवार की समस्या हल होगी। आपके काम समय पर पूरे हो जायेंगे। करियर में लाभ मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है।

  • भाग्यशाली रंग- हरा
  • भाग्यशाली अंक- 6

तुला राशि 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। शाम को थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। किसी कारण से बिजनेस का अच्छा मौका आपके हाथ से निकल सकता है। आप अपने काम में कम दूसरे के कामों मे ज्यादा व्यस्त रहेंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित है, आज उनकी किस्मत चमक सकती है। आपको अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है।

  • भाग्यशाली रंग- नीला
  • भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार वालों के साथ अधिक समय बितायेंगे। इस राशि के छात्रों के मन में आज कई तरह के विचार आयेंगे। अपने विचारों को घर वालों के साथ शेयर करने से आपको अच्छा महसूस होगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आप अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहने की पूरी कोशिश करेंगे। आज दूसरों के काम से कुछ सीखने की कोशिश करेंगे।

  • भाग्यशाली रंग- मैजेंटा
  • भाग्यशाली अंक- 6

धनु राशि 

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। कार्यक्षेत्र में रुका हुआ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर से बातचीत करने पर सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए दोस्तों से बहुत अच्छे सुझाव मिलेंगे।

  • भाग्यशाली रंग- हरा
  • भाग्यशाली अंक- 5

मकर राशि 

आज सामाजिक कार्यक्रम में किसी से मिलने जाना पड़ सकता है। परिवार वालों के साथ पिकनिक का प्लान भी बना सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर सीनियर के साथ थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। आज अपनी गलतियों को सुधारने का दिन है। आपको कुछ कामों में कन्फ्यूजन हो सकती है।

  • भाग्यशाली रंग- बैंगनी
  • भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ राशि 

आज की गई मेहनत का पूरा फायदा आपको मिलेगा। घर के काम को समय से निपटा लेंगे। परिवार वालों के साथ अधिक टाइम स्पेंड करने से फायदा होगा। नई बातों को जानने के लिए आप उत्सुक होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। मांगलिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। दोस्तों से गिफ्ट मिल सकता है।

  • भाग्यशाली रंग- पीला
  • भाग्यशाली अंक- 1

मीन राशि 

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। चारों तरफ से आपको प्रशंसा मिलेगी। अपना काम खत्म करने के बाद बचे हुए समय का प्रयोग आप करीबी लोगों से मिलने-जुलने में कर सकते हैं। आपके सामने करियर के नए अवसर खुलेंगे। किसी पुराने काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • भाग्यशाली रंग-  गुलाबी
  • भाग्यशाली अंक- 8
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

मैदान पर मचा हड़कंप! बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

August 19, 2026

Russia Ukraine War: रूस का भीषण हमला… कीव समेत कई शहरों पर मिसाइलों की बारिश, दहल उठा यूक्रेन

July 30, 2026

19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

July 27, 2026

Class 9 NCERT New Books: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नई पाठ्यपुस्तकों से होगी पढ़ाई, टीचर्स की शुरू हुई ट्रेनिंग

July 22, 2026

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026

Cough Syrup New Rule: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

June 16, 2026
Editors Picks

IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

September 8, 2026

Delhi Building Collapse Update: सत्या निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन, 10 सितंबर तक दिल्ली की सभी इमारतों की होगी जांच

September 8, 2026

CG News: छात्राओं ने स्कूल से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, इन मांगों को लेकर उठाई आवाज

September 8, 2026

Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

September 8, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

September 8, 2026

Delhi Building Collapse Update: सत्या निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन, 10 सितंबर तक दिल्ली की सभी इमारतों की होगी जांच

September 8, 2026

CG News: छात्राओं ने स्कूल से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, इन मांगों को लेकर उठाई आवाज

September 8, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.