Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Rain Alert: अगले 48 घंटे संभलकर रहें, प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार

August 7, 2026

Indian Railways का बड़ा अपडेट: अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

August 7, 2026

Electric Bus: CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, August 7
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

OnePlus 13R इस दिन होगा भारत में लॉन्च, स्लिम बॉडी में मिलेंगे पावरफुल फीचर्स

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 18, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

इस हफ्ते की शुरुआत में वनप्लस ने कंफर्म किया था कि वह 7 जनवरी को वनप्लस 13 सीरीज के स्मार्टफोन्स को ग्लोबली और इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। आज कंपनी ने पुष्टि की है कि इस सीरीज में OnePlus 13R की भी लॉन्चिंग की जाएगी। यानी OnePlus 13 के साथ OnePlus 13 भी उपलब्ध होने जा रहा है।

कंपनी ने पुष्टि की है कि OnePlus 13R में 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी। जबकि, पिछले मॉडल में 5500mAh की बैटरी थी। कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि फोन नेबुला नोयर और एस्ट्रल ट्रेल कलर ऑप्शन्स में आएगा, जो मदर नेचर से इंस्पायर्ड है।

कंपनी ने कहा कि इसमें एक स्लिम डिज़ाइन होगा जिसमें एक शानदार कैमरा लेआउट होगा जो गोल्डन रेशियो को फॉलो करता है और आगे और पीछे की तरफ नया गोरिल्ला ग्लास 7i और एक एल्युमिनियम फ्रेम होगा। फोन में 8 मिमी पतली बॉडी और स्टार ट्रेल्स की याद दिलाने वाली फ़िनिशिंग होगी।

OnePlus 13R को लेकर ऑफिशियल जानकारियां फिलाहल इतनी सामने आई हैं। हालालंकि, OnePlus 13R में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के इस्तेमाल किए जाने की संभावना है क्योंकि इसके पिछले मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC का इस्तेमाल किया गया था। वनप्लस आमतौर पर अपने R सीरीज फोन के साथ एक साल पुरानी फ्लैगशिप चिप पेश करता है। अगर लीक्स पर यकीन किया जाए तो वनप्लस 13आर में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

वनप्लस 13R की कीमत में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। वनप्लस 12R की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये रखी गई थी, इसलिए अपकमिंग फोन की कीमत 45,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।

कंपनी ने कहा कि OnePlus 13 Series के दोनों डिवाइस रियर पर ट्रिपल कैमरा सिस्टम से लैस हैं। पुरानी लीक्स से ये जानकारी मिली थी कि फोन्स में 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। खासतौर पर OnePlus 13 में Hasselblad ट्यूऩ्ड कैमरा देखने को मिलेगा। क्योंकि, वेबसाइट पर जारी की गई तस्वीर में ट्रिपल कैमरा सेटअप के ठीक बगल में H साइन को साफ तौर पर देखा जा सकता है। साथ ही OnePlus 13 में माइक्रो-फाइबर वीगन लेदर भी देखने को मिलेगा।

OnePlus 13 और OnePlus 13R 7 जनवरी, 2025 को एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट में लॉन्च होने वाले हैं। इसके साथ ही कंपनी OnePlus Buds Pro 3 के लिए एक नया कलर ऑप्शन, सैफायर ब्लू भी लॉन्च करेगी। OnePlus, Buds Pro 3 वनप्लस 13 सीरीज के साथ साझेदारी में AI ट्रांसलेशन फीचर पेश करेगा।

वनप्लस 13 सीरीज का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से शुरू होगा। हमेशा की तरह, फोन को वनप्लस इंडिया ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर के अलावा Amazon.in पर बेचा जाएगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Russia Ukraine War: रूस का भीषण हमला… कीव समेत कई शहरों पर मिसाइलों की बारिश, दहल उठा यूक्रेन

July 30, 2026

19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

July 27, 2026

Class 9 NCERT New Books: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नई पाठ्यपुस्तकों से होगी पढ़ाई, टीचर्स की शुरू हुई ट्रेनिंग

July 22, 2026

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026

Cough Syrup New Rule: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

June 16, 2026

Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

June 16, 2026
Editors Picks

CG Rain Alert: अगले 48 घंटे संभलकर रहें, प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार

August 7, 2026

Indian Railways का बड़ा अपडेट: अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

August 7, 2026

Electric Bus: CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

August 7, 2026

AI जेनरेटेड डीपफेक पर सरकार का बड़ा एक्शन, कड़े हुए नियम; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की बढ़ी जवाबदेही

August 7, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Rain Alert: अगले 48 घंटे संभलकर रहें, प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार

August 7, 2026

Indian Railways का बड़ा अपडेट: अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

August 7, 2026

Electric Bus: CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

August 7, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.