21.1 C
Raipur
Wednesday, February 4, 2026
- Advertisement -

IPL 2025 में केवल इतने मैच बाकी, एक मैच का वेन्यू बदला, टॉप-4 टीमें अब ये हैं

Must read

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन 22 मार्च को शुरू हुआ था और 7 मई तक 57 मैच हो चुके थे। 8 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 58वां मैच खेला गया, लेकिन जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद खेल को 10.1 ओवर के बाद रोकना पड़ा। पंजाब किंग्स ने 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना लिए थे, लेकिन फ्लडलाइट की खराबी और बाद में सुरक्षा कारणों से मैच रद्द कर दिया गया। इस घटना के बाद IPL के जारी रहने को लेकर संदेह पैदा हो गया था।

- Advertisement -

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चेयरमैन अरुण धूमल ने स्पष्ट किया कि सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए 9 मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच निर्धारित समय पर खेला जाएगा। वहीं, पंजाब और दिल्ली का मैच रद्द होने के बाद पाइंट्स टेबल का अपडेट अभी तक जारी नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही अपडेट आने की संभावना है।

IPL 2025 पॉइंट्स टेबल (7 मई तक)

टीम मैच खेले मैच जीते मैच हारे नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
गुजरात टाइटंस 11 8 3 0 16 +0.793
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 8 3 0 16 +0.482
पंजाब किंग्स 11 7 3 1 15 +0.376
मुंबई इंडियंस 12 7 5 0 14 +1.156
दिल्ली कैपिटल्स 11 6 4 1 13 +0.177
कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 6 1 11 +0.362
लखनऊ सुपर जाइंट्स 11 5 6 0 10 -0.469
राजस्थान रॉयल्स (E) 11 3 7 1 7 -1.192
सनराइजर्स हैदराबाद (E) 12 3 9 0 6 -0.718
चेन्नई सुपर किंग्स (E) 12 3 9 0 6 -0.992

IPL 2025 के बचे हुए मैचों का शेड्यूल

  • 9 मई: लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ (7:30 PM)
  • 10 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद (7:30 PM)
  • 11 मई: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद (3:30 PM)
  • 11 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, दिल्ली (7:30 PM)
  • 12 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई (7:30 PM)
  • 13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु (7:30 PM)
  • 14 मई: गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स, अहमदाबाद (7:30 PM)
  • 15 मई: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई (7:30 PM)
  • 16 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, जयपुर (7:30 PM)
  • 17 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बेंगलुरु (7:30 PM)
  • 18 मई: गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद (3:30 PM)
  • 18 मई: लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ (7:30 PM)
  • 20 मई: क्वालीफायर-1, हैदराबाद (7:30 PM)
  • 21 मई: एलिमिनेटर, हैदराबाद (7:30 PM)
  • 23 मई: क्वालीफायर-2, कोलकाता (7:30 PM)
  • 25 मई: फाइनल, कोलकाता (7:30 PM)

More articles

Latest article