Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड से किन गंभीर बीमारियों का होता है मुफ्त इलाज? जानें 5 लाख रुपये तक के लाभ की पूरी जानकारी

November 18, 2026

Cancer Medicines Price: छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 दवाओं की नई कीमतें लागू

November 18, 2026

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का जलवा, कोसा साड़ियों और हस्तशिल्प ने खींचा लोगों का ध्यान

November 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, November 29
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Featured
Featured

एक-एक कर 8 लोगों की मौत से दहशत: जांच के लिए प्रशासन ने कब्र खोदकर निकाला शव; ग्रामीण परेशान 

The Janta NewsBy The Janta NewsJune 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 222
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बलौदाबाजार-भाटापारा : जिले के कसडोल क्षेत्र अंतर्गत खर्वे गांव में कथित जहरीली शराब पीने से आठ ग्रामीणों की मौत के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। ग्रामीणों के विरोध और निष्पक्ष जांच की मांग के बाद प्रशासन ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस, राजस्व विभाग और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में एक मृतक का शव कब्र से निकालकर जांच के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार, खर्वे गांव में पिछले कुछ दिनों के भीतर आठ ग्रामीणों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि सभी मृतकों ने एक ही स्रोत से शराब का सेवन किया था। शराब पीने के कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और बाद में उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों का दावा है कि शराब में किसी प्रकार का जहरीला पदार्थ मिलाया गया था।

CG Monsoon 2026: छत्तीसगढ़ की दहलीज पर अटका मानसून, 15 जून तक बस्तर से एंट्री के आसार; बढ़ने लगा तापमान

घटना को लेकर गांव में आक्रोश फैल गया था। मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले कसडोल थाने का घेराव कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। बढ़ते दबाव के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया शुरू की। शनिवार को एफएसएल टीम की मौजूदगी में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी खर्वे गांव पहुंचे। जेसीबी की मदद से कब्र की खुदाई कर एक शव को बाहर निकाला गया। इस शव की पहचान मैत्रु साहू के रूप में की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव और संबंधित सैंपलों को विस्तृत जांच के लिए रायपुर भेज दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। यदि आवश्यकता पड़ी तो अन्य मृतकों के शवों को भी कब्र से निकालकर जांच की जा सकती है। प्रशासन का कहना है कि जांच को पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा शराब में जहरीला पदार्थ मिलाया गया, जिसके सेवन के बाद लोगों की तबीयत मात्र 10 से 15 मिनट में बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने अभी तक इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Patna Violence: ट्रेन लेट होने पर छात्रों का फूटा गुस्सा, स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल

पिछले तीन दिनों में आठ लोगों की मौत से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मृतकों के परिजनों का कहना है कि सभी ने एक ही स्थान से शराब का सेवन किया था, जिसके बाद यह दर्दनाक घटना हुई। गांव में लोग भय के माहौल में हैं और लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और अब सभी की नजरें फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि आठ लोगों की मौत के पीछे असल कारण क्या था।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड से किन गंभीर बीमारियों का होता है मुफ्त इलाज? जानें 5 लाख रुपये तक के लाभ की पूरी जानकारी

November 18, 2026

Cancer Medicines Price: छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 दवाओं की नई कीमतें लागू

November 18, 2026

WhatsApp में आने वाला है नया Zaps फीचर, एक बार देखने के बाद गायब हो जाएंगे फोटो और वीडियो, जानें कैसे करेगा काम

November 18, 2026

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का जलवा, कोसा साड़ियों और हस्तशिल्प ने खींचा लोगों का ध्यान

November 18, 2026

Tiger shroff Comeback: फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार वापसी, ‘तेनु लेके जाना’ के टीजर ने मचाया तहलका

November 18, 2026

रेलवे यात्रियों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत, ATVM मशीन से खुद निकाल सकेंगे अनारक्षित टिकट

November 18, 2026
Editors Picks

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड से किन गंभीर बीमारियों का होता है मुफ्त इलाज? जानें 5 लाख रुपये तक के लाभ की पूरी जानकारी

November 18, 2026

Cancer Medicines Price: छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 दवाओं की नई कीमतें लागू

November 18, 2026

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का जलवा, कोसा साड़ियों और हस्तशिल्प ने खींचा लोगों का ध्यान

November 18, 2026

WhatsApp में आने वाला है नया Zaps फीचर, एक बार देखने के बाद गायब हो जाएंगे फोटो और वीडियो, जानें कैसे करेगा काम

November 18, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड से किन गंभीर बीमारियों का होता है मुफ्त इलाज? जानें 5 लाख रुपये तक के लाभ की पूरी जानकारी

November 18, 2026

Cancer Medicines Price: छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 दवाओं की नई कीमतें लागू

November 18, 2026

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का जलवा, कोसा साड़ियों और हस्तशिल्प ने खींचा लोगों का ध्यान

November 18, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.