Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Electricity Update: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, बढ़े लोड का शुल्क अब दिसंबर बिल में होगा शामिल

August 1, 2026

Perfume Alert: गर्दन पर परफ्यूम लगाते हैं? कैम्ब्रिज के कैंसर शोधकर्ता की चेतावनी, जानिए क्यों बरतनी चाहिए सावधानी

August 1, 2026

CG School Exam Time Table 2026: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित! 1वीं से 12वीं तक जानें तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा की पूरी डेट

August 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, August 1
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

‘पालतू (Paid) कुत्ते भौंके हजार…’हरभजन सिंह ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, किस बात को लेकर निकाली भड़ास? जानिए यहां

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 10, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 180
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसका कारण है उनके कुछ पोस्ट जिन्हें लेकर ट्रोल्स ने उन्हें घेर लिया। हरभजन वो हैं जो हार नहीं मानते और जवाब देने के लिए जाने जाते हैं और ये पूर्व स्पिनर इस समय इसी काम में जुटा है। हरभजन ने एक बार फिर ऐसा पोस्ट किया है जिसे देख हैरानी हो जाए और ट्रोल्स का मुंह जल जाए। हाल ही में हरभजन ने कुछ बातें कही थीं जिनमें बीसीसीआई से सुपरस्टार कल्चर को खत्म करने की बात भी थी।

वहीं एक पोस्ट में उन्होंने रोहित शर्मा के सिडनी टेस्ट मैच में बाहर होने पर उनके आलोचकों को जवाब दिया था। इसके बाद हरभजन ट्रोल्स के निशाने पर थे। हरभजन ने इस बार फिर जवाब दिया है। हरभजन भारत के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार से काफी निराश थे और इसलिए वह लगातर इस पर कमेंट कर रहे थे जिस पर उन्हें लोगों ने घेर लिया। हरभजन ने गुरुवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हाथी चले बाजार, पालतू (Paid) कुत्ते भौंके हजार।”

हरभजन हर जगह अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं और सोशल मीडिया पर वह इसी तरह से अपनी बात रखते हैं। सिडनी टेस्ट मैच में रोहित ने अपने आप को प्लेइंग-11 से बाहर रखा था। इसके बीच एक यूजर ने इस पर सवाल खड़ करते हुए कहा था कि ऐसी स्थिति में टीम को छोड़कर कौन लीडर भागता है। इस पर हरभजन ने लिखा, “मैं जानता हूं कौन भागा था। याद दिलाऊं ? कारण भी बताऊंगा। रोंगटे खड़े हो जाएंगे।”

हरभजन सिंह सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का शिकार हो गए। इसके बाद हरभजन ने चार जनवरी को एक पोस्ट किया था जिसमें लिखा था, “जल्दी ठीक हो जाना (Paid Trollers), आप लोगों को कुछ फूल भेज रहा हूं।” इसी तारीफ को हरभजन ने बरनोल की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, “इसे लगाकर देखो, अच्छा महसूस होगा।” भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

इसी के साथ भारत ने 10 साल बाद ये ट्रॉफी गंवा दी थी। इस हार के बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना हो रही है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को जमकर लपेटा जा रहा है और उनके भविष्य पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस हार के बाद सुपर स्टार कल्चर पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था, “एक सुपरस्टार कल्चर बन गया है। हमें सुपरस्टार्स नहीं चाहिए, हमें वो खिलाड़ा चाहिए जो परफॉर्म कर सकें। अगर ऐसा होगा तो टीम आगे जाएगी।”

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

India vs Brazil: फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील टीम आएगी भारत, कोलकाता में होगा मुकाबला

July 31, 2026

Ajinkya Rahane Retirement: ‘देश को हमेशा खुद से ऊपर रखा’… भावुक संदेश के साथ अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा

July 30, 2026

ICC Rankings में वैभव सूर्यवंशी का धमाका! लगाई 230 स्थानों की छलांग; जानिए अब कौन-से नंबर पर पहुंचे

July 29, 2026

IND vs SL Test Series से पहले टीम इंडिया खेलेगी एक और मैच, जानिए कब और किसके खिलाफ होगा मुकाबला

July 28, 2026

IND vs ZIM 3rd T20I: आज कितने बजे शुरू होगा मुकाबला? जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVE Streaming

July 26, 2026

वैभव सूर्यवंशी के साथ व्यवहार पर गौतम गंभीर घिरे, पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा- ‘वह बेवकूफी करते हैं’

July 25, 2026
Editors Picks

CG Electricity Update: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, बढ़े लोड का शुल्क अब दिसंबर बिल में होगा शामिल

August 1, 2026

Perfume Alert: गर्दन पर परफ्यूम लगाते हैं? कैम्ब्रिज के कैंसर शोधकर्ता की चेतावनी, जानिए क्यों बरतनी चाहिए सावधानी

August 1, 2026

CG School Exam Time Table 2026: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित! 1वीं से 12वीं तक जानें तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा की पूरी डेट

August 1, 2026

Online Attendance CG: VSK ऐप की तकनीकी खामियों पर सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों का नहीं कटेगा वेतन

August 1, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Electricity Update: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, बढ़े लोड का शुल्क अब दिसंबर बिल में होगा शामिल

August 1, 2026

Perfume Alert: गर्दन पर परफ्यूम लगाते हैं? कैम्ब्रिज के कैंसर शोधकर्ता की चेतावनी, जानिए क्यों बरतनी चाहिए सावधानी

August 1, 2026

CG School Exam Time Table 2026: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित! 1वीं से 12वीं तक जानें तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा की पूरी डेट

August 1, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.