25.1 C
Raipur
Friday, February 14, 2025

PM Modi ने किया Bharat Mobility 2025 का उद्घाटन, 17 से 22 जनवरी के बीच लॉन्‍च होंगी कई कारें और बाइक्‍स

Must read

नई दिल्‍ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्‍ली में Bharat Mobility 2025 का औपचारिक तौर पर उद्घाटन कर दिया है। इस मौके पर पीएम मोदी के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने देश में ऑटोमोबाइल जगत को लेकर क्‍या कहा।” पीएम मोदी ने दिल्‍ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में Bharat Mobility 2025 का उद्घाटन कर दिया है। इस दौरान पीएम के साथ केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने इस दौरान

Bharat Mobility के दूसरे संस्‍करण के तौर पर 17 जनवरी से 22 जनवरी 2025 के बीच Bharat Mobility 2025 का आयोजन किया गया है। इस दौरान देश और दुनियाभर की प्रमुख वाहन निर्माताओं की ओर से अपने वाहनों को शोकेस किया जाएगा।

भारत मोबिलिटी के तहत ही Auto Expo 2025 का भी आयोजन किया गया है। जिसमें कई नए वाहनों को पेश और लॉन्‍च भी किया जा रहा है। Bharat Mobility 2025 का आयोजन तीन जगहों पर किया जा रहा है। जिसमें प्रगति मैदान, द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में एक्‍सपो सेंटर शामिल हैं। भारत मोबिलिटी 2025 के तहत ही ऑटो एक्‍सपो 2025 का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में कोई भी व्‍यक्ति इसे देखने के लिए जा सकता है। इसकी टिकट के लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा। यह पूरी तरह से फ्री रहेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article