Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Crime: कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, 5 लाख की सुपारी लेकर हत्या की साजिश; फरार आरोपी गिरफ्तार

August 23, 2026

आकाशीय बिजली का कहर: घर पर गिरी गाज, बैगा दंपती की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

August 23, 2026

ट्रंप का बड़ा दावा! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बताया ‘नया अमेरिकी इलाका’, शेयर किया मैप

August 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, August 23
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » India
India

PM Modi Italy Visit: पीएम मोदी और इटली की PM मेलोनी ने ऐतिहासिक Colosseum का किया संयुक्त दौरा… सामने आई खास तस्वीरें

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 20, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 217
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

PM Modi Italy Visit: पीएम मोदी अपनी इटली यात्रा के दौरान बुधवार को कोलोसियम का दौरा करने पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी साथ रहीं। कोलोसियम इटली के रोम शहर में स्‍थित एक विशाल अंडाकार एम्फीथिएटर है, जो सात अजूबों में से एक है।

Image

इस इमारत का इत‍िहास लगभग दो हजार वर्ष पुराना है। इसे रंगमंच भी कहा जाता है। यह रोमन वास्‍तुकला को दर्शाता है, साथ ही यह कई ऐत‍िहासिक लड़ाइयों का गवाह भी रहा है। इस एम्फीथिएटर में 80 से ज्‍यादा द्वार हैं। इसे फ्लेवियन राजवंश के समय 80 ईस्वी में पूरा किया गया था। यह मशहूर अंडाकार इमारत पत्थर और कंक्रीट से बनी है। इसमें करीब 80,000 लोग बैठ सकते थे, जो यहां ग्लैडिएटरों की लड़ाइयां और तरह-तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम देखने आते थे।

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा टला – मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, रेल यातायात प्रभावित

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मंगलवार रात (स्थानीय समय) रोम पहुंचने पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे हैं। मेलोनी ने भारतीय प्रधानमंत्री का व्यक्तिगत रूप से स्वागत करते हुए सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!”, जिससे दोनों नेताओं के बीच अच्छी दोस्ती साफ दिखाई देती है।

Image

इससे पहले पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की ओर से आयोजित डिनर में भी शामिल हुए। उन्होंने इस डिनर की तस्वीरें भी सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर साझा कीं। पीएम मोदी ने कहा कि वह मेलोनी के साथ बातचीत का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें दोनों देश भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। उन्होंने एक्‍स पर लिखा, “रोम पहुंचने के बाद मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी से डिनर पर मिलने का मौका मिला, इसके बाद कोलोसियम का दौरा किया। हमने कई विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। मैं आज होने वाली बातचीत का इंतजार कर रहा हूं, जिसमें हम भारत-इटली दोस्ती को और मजबूत करने पर बात करेंगे।”

पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति सर्जियो मटारेला से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी ने अपने आगमन की जानकारी भी साझा की और बताया कि यह यात्रा भारत और इटली के रिश्तों को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। वह बुधवार को रोम के ऐतिहासिक विला डोरिया पैंफिली में जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करेंगे। यहां दोनों नेता एक संयुक्त घोषणा कर सकते हैं, जिससे भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।

Image

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक यात्रा पर इटली पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।”

CG News : न्यायालय परिसर में हिंसक झड़प… दो पक्षों ने एक-दूसरे पर रॉड से किया हमला, मचा हड़कंप

उन्होंने आगे कहा, “भारत और इटली के बीच लंबे समय से बहुआयामी साझेदारी रही है। यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने वाली है।” मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब दोनों देश 2025-2029 की संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना को लागू करने में लगे हैं। इस योजना में व्यापार, निवेश, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, नवाचार, विज्ञान और तकनीक और लोगों के बीच संबंध जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

Image

विदेश मंत्रालय ने बताया कि 2025 में दोनों देशों के बीच व्यापार 16.77 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। अप्रैल 2000 से सितंबर 2025 तक भारत में इटली का कुल विदेशी निवेश (एफडीआई) 3.66 अरब डॉलर रहा है। इसके अलावा रक्षा, सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, विज्ञान और तकनीक जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ रहा है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CG Crime: कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, 5 लाख की सुपारी लेकर हत्या की साजिश; फरार आरोपी गिरफ्तार

August 23, 2026

आकाशीय बिजली का कहर: घर पर गिरी गाज, बैगा दंपती की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

August 23, 2026

ट्रंप का बड़ा दावा! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बताया ‘नया अमेरिकी इलाका’, शेयर किया मैप

August 23, 2026

IND vs SL: दूसरे टेस्ट में गरमाया माहौल! आउट होते ही यशस्वी जायसवाल का फूटा गुस्सा, श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़े

August 23, 2026

Raipur Blue Water: नया रायपुर के ब्लू वॉटर में डूबे युवक का शव 77 घंटे बाद मिला, शनिवार देर रात हुआ बरामद

August 23, 2026

रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका! राखी और गिफ्ट भेजने पर अब देना होगा ज्यादा डाक शुल्क

August 23, 2026
Editors Picks

CG Crime: कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, 5 लाख की सुपारी लेकर हत्या की साजिश; फरार आरोपी गिरफ्तार

August 23, 2026

आकाशीय बिजली का कहर: घर पर गिरी गाज, बैगा दंपती की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

August 23, 2026

ट्रंप का बड़ा दावा! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बताया ‘नया अमेरिकी इलाका’, शेयर किया मैप

August 23, 2026

IND vs SL: दूसरे टेस्ट में गरमाया माहौल! आउट होते ही यशस्वी जायसवाल का फूटा गुस्सा, श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़े

August 23, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Crime: कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, 5 लाख की सुपारी लेकर हत्या की साजिश; फरार आरोपी गिरफ्तार

August 23, 2026

आकाशीय बिजली का कहर: घर पर गिरी गाज, बैगा दंपती की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

August 23, 2026

ट्रंप का बड़ा दावा! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बताया ‘नया अमेरिकी इलाका’, शेयर किया मैप

August 23, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.