Singer Aishwarya Pandit: बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित के घर पुलिस ने छापा मारा है। यहां से चोरी का सामान बरामद किया गया है। गायिका के पति ने सामान चुराने की एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ऐश्वर्या के घर पहुंची और कार्रवाई की। वहीं ऐश्वर्या फरार है। पुलिस तालाश में जुट गई है।
क्या है मामला
पुलिस के मुताबिक ऐश्वर्या पंडित और उनके पति तपन देव के बीच विवाद चल रहा था। इस बीच ऐश्वर्या उनके घर का पूरा सामान लेकर चली गई। इसकी शिकायत पीड़ित ने सेजबहार थाने में की, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय में परिवाद लगाया। कोर्ट ने आरोपी गायिका के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने उनके निवास पर कई बार छापा मारा, वह नहीं मिली। बुधवार को पुलिस की टीम ने फिर दबिश दी।
छत्तीसगढ़ के धावक अनिमेष का इंटरनेशनल ट्रैक पर जलवा, Saudi Grand Prix 2026 में दो मेडल किये अपने नाम
चोरी का सामान जब्त
पुलिस के अनुसार, आरोपी गायिका की तलाश में कई बार उनके निवास पर दबिश दी गई, लेकिन वह हर बार अनुपस्थित मिली। बुधवार को पुलिस टीम ने दोबारा कार्रवाई करते हुए घर से कथित चोरी का सामान बरामद किया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बता दें कि गायक एश्वर्या पंडित पर आरोप है कि परिजनों के साथ मिलकर किराए के मकान का ताला तोड़कर 11 लाख रुपए कीमत की सोने-चांदी के जेवर और कूलर, रेफ्रिजीरेटर समेत सामान चोरी कर लिया। फरार ऐश्वर्या पंडित की पुलिस तलाश शुरू कर दी है।




