Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, October 12
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

CG Board Paper Leak Case: 12वीं हिंदी पेपर लीक मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 21, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 231
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

CG Board Paper Leak Case: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा के हिन्दी प्रश्नपत्र लीक मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने परीक्षा से पहले हस्तलिखित हिन्दी प्रश्नपत्र व्हाट्सएप के माध्यम से छात्रों तक पहुंचाया था। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 130/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2008 की धारा 4, 5 और 10 सहित भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 और 316 के तहत कार्रवाई की गई है।

CG News : निजी स्कूलों पर सरकार का बड़ा एक्शन, फीस और किताबों की मनमानी पर होगी सख्त निगरानी

जानकारी के अनुसार, 17 मार्च 2026 को कक्षा 12वीं के हिन्दी प्रश्नपत्र के परीक्षा से पहले उजागर होने की शिकायत सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधिकारियों ने इसे शिक्षा व्यवस्था और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाला गंभीर मामला माना। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस उपायुक्त मध्य जोन उमेश प्रसाद गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल और सहायक पुलिस आयुक्त दीपक मिश्रा के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने उस हस्तलिखित हिन्दी प्रश्नपत्र की जांच की, जिसे व्हाट्सएप के माध्यम से प्रसारित किया गया था। इसके बाद प्रदेश के अलग-अलग शहरों और गांवों में जाकर छात्रों और अन्य लोगों से पूछताछ की गई। जांच में यह सामने आया कि आरोपी वेणु कुमार जंघेल ने एक छात्र को व्हाट्सएप पर हिन्दी प्रश्नपत्र भेजा था। इसके बदले उसने ऑनलाइन माध्यम से तीन हजार रुपए लिए थे। पुलिस ने बैंक खाते की जानकारी खंगालकर इस लेनदेन की पुष्टि भी की है।

पुलिस पूछताछ में वेणु कुमार जंघेल ने मामले से जुड़े अन्य लोगों के नाम बताए। इसके आधार पर पुलिस ने ग्राम बोरतरा जिला बेमेतरा निवासी विकास सेन और हायर सेकेंडरी स्कूल बोरतरा के पीटीआई जवाहर लाल कुर्रे को तलब कर पूछताछ की। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि जवाहर लाल कुर्रे ने ही वेणु जंघेल और विकास सेन को 12वीं हिन्दी का हस्तलिखित प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। पुलिस के अनुसार जवाहर लाल कुर्रे ने भी इस बात को स्वीकार किया है। हालांकि, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जवाहर लाल कुर्रे तक प्रश्नपत्र कहां से और किस माध्यम से पहुंचा।

Pahalgam Attack: पहलगाम नरसंहार में बड़ा खुलासा – ‘लंगड़ा’ के इशारों पर चला था पूरा ऑपरेशन, NIA चार्जशीट में सनसनीखेज दावे

मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस को इस नेटवर्क में अन्य लोगों के शामिल होने की भी आशंका है। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें वेणु कुमार जंघेल (19 वर्ष), निवासी ग्राम बोरतरा जिला बेमेतरा हाल गोकुल नगर रायपुर, जवाहर लाल कुर्रे (40 वर्ष), निवासी ग्राम बीजा ब्लॉक साजा जिला बेमेतरा और विकास सेन (22 वर्ष), निवासी ग्राम बोरतरा जिला बेमेतरा शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अब पूरे पेपर लीक नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

October 11, 2026

CG Crime: एक ही परिवार में दो मौतों से सनसनी, सड़क किनारे मिला बेटे का शव तो घर में मृत मिली मां

October 11, 2026

Manipur Violence: मणिपुर में 12 घंटे तक हिंसा, संघर्ष में 9 लोगों की मौत; उपद्रवियों ने घर-दुकानों में लगाई आग

October 11, 2026
Editors Picks

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

October 11, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.