Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PSC 2021 विवाद पर बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के आदेश के बाद 11 डिप्टी कलेक्टरों को मिली जॉइनिंग

May 13, 2026

NEET UG Paper Leak : रात 8 बजे शुरू हुई जांच, सुबह 3 बजे खुला NEET पेपर लीक का पूरा नेटवर्क! ऐसे हुआ बड़ा खुलासा

May 13, 2026

ईरान से जंग में अमेरिका ने झोंक दिए इतने अरब डॉलर… रुपये में रकम सुन उड़ जाएंगे होश!

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, May 13
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » entertainment
entertainment

Pushpa 2 Worldwide Collection: पुष्पराज ने गाड़े लट्ठ! बढ़ रहा है पुष्पा 2 का आतंक, गुरुवार को हुई मोटी कमाई

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 3, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 45
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रही है। कल इस फिल्म को सिनेमाघरों में लगे हुए एक महीना पूरा हो जाएगा, लेकिन फिर भी अल्लू अर्जुन की मूवी का क्रेज एक परसेंट भी कम नहीं हुआ है। दिसंबर में जब फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई घटी, तो ऐसा लग रहा था कि पुष्पा 2 का इस साल की सबसे कमाऊ फिल्म बनने का ख्वाब बस ख्वाब ही रह जाएगा। हालांकि, एक तारीख को दुनियाभर में फिल्म की कमाई का पासा फिर से पलट गया

और अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना की एक्शन फिल्म फिर से पुरानी फॉर्म में लौट आई। 28 दिनों में मूवी ने वर्ल्डवाइड 1785 करोड़ की कमाई कर ली थी और अब फिल्म के 29वें दिन का आंकड़ा भी सामने आ चुका है, जिसे जानकर आप कहेंगे कि ये पुष्पा क्या करके मानेगा। तो फिर देर किस बात की है। पुष्पा 2 ने गुरुवार को वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की और फिल्म की 29 दिनों में कितनी कमाई पहुंची है, चलिए जानते हैं पूरी डिटेल्स:

पुष्पा 2 को इंडिया में पांच भाषाओं में रिलीज किया गया। कन्नड़ और मलयालम में जहां फिल्म का दम निकल चुका है, वहीं तेलुगु और तमिल में मूवी कछुए की चाल चल रही है। हालांकि, हिंदी भाषा में रिलीज का पूरा फायदा फिल्म को मिला है। 700 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस तो सिर्फ इसने हिंदी बेल्ट में किया है। इंडिया में धड़ाधड़ नोट छाप रही पुष्पा 2 वर्ल्डवाइड तो और भी ज्यादा तेज रफ्तार से दौड़ रही है।

साउथ के फेमस ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजय बालन ने अल्लू अर्जुन  और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 के गुरुवार के वर्ल्डवाइड आंकड़े अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किए। आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज के 29वें दिन सिंगल डे पर 6.3 करोड़ के आसपास की कमाई की है। पुष्पा 2 के एक एक्स पेज ने अपने अकाउंट पर फिल्म के 29वें दिन के वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं।

सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 29 दिनों में टोटल 1799 करोड़ की कमाई कर ली है और आज ही ये फिल्म दुनियाभर में 1800 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर जाएगी। मूवी ने ओवरसीज मार्केट में अब तक 266.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म को नॉर्थ अमेरिका, मलेशिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर जैसे कई देशों में रिलीज किया गया। ये फिल्म वर्ल्डवाइड सबसे अच्छी कमाई नॉर्थ अमेरिका में कर रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

क्या टूट रहा है मौनी रॉय का रिश्ता? पति सूरज नांबियार को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, बढ़ी अटकलें

May 13, 2026

Gir National Park के बैन जोन में Rakul Preet Singh की सैर का वीडियो वायरल, उठे सवाल; अब अधिकारियों ने दिया जवाब

May 12, 2026

Radhika Merchant Look: वेनिस की खूबसूरत वादियों में राधिका मर्चेंट का रॉयल अंदाज़, मिंट गाउन में दिखीं किसी राजकुमारी जैसी

May 11, 2026

अमिताभ बच्चन vs कमल हासन: दो दिग्गजों की टक्कर से गूंजेगा सिनेमा, ब्लॉकबस्टर के सीक्वल में बड़ा धमाका

May 10, 2026

Cannes Film Festival 2026 : कान्स में फिर दिखेगा बॉलीवुड का जलवा, ऐश्वर्या राय बच्चन समेत 3 एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी ग्लैमर का जादू

May 9, 2026

Nora Fatehi ने ‘सरके चुनर’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी, कहा- किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था मकसद

May 8, 2026
Editors Picks

PSC 2021 विवाद पर बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के आदेश के बाद 11 डिप्टी कलेक्टरों को मिली जॉइनिंग

May 13, 2026

NEET UG Paper Leak : रात 8 बजे शुरू हुई जांच, सुबह 3 बजे खुला NEET पेपर लीक का पूरा नेटवर्क! ऐसे हुआ बड़ा खुलासा

May 13, 2026

ईरान से जंग में अमेरिका ने झोंक दिए इतने अरब डॉलर… रुपये में रकम सुन उड़ जाएंगे होश!

May 13, 2026

IPL 2026: RCB vs KKR मैच के लिए रायपुर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, स्टेडियम जाने से पहले जान लें डायवर्जन और पार्किंग रूट

May 13, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

PSC 2021 विवाद पर बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के आदेश के बाद 11 डिप्टी कलेक्टरों को मिली जॉइनिंग

May 13, 2026

NEET UG Paper Leak : रात 8 बजे शुरू हुई जांच, सुबह 3 बजे खुला NEET पेपर लीक का पूरा नेटवर्क! ऐसे हुआ बड़ा खुलासा

May 13, 2026

ईरान से जंग में अमेरिका ने झोंक दिए इतने अरब डॉलर… रुपये में रकम सुन उड़ जाएंगे होश!

May 13, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.