28.9 C
Raipur
Thursday, February 26, 2026
- Advertisement -

प्रश्नकाल LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र, चौथे दिन भूपेश बघेल ने उठाया कस्टोडियल डेथ का मुद्दा

Must read

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री विजय बघेल को घेरते हुए प्रदेश में कस्टोडियल डेथ का मुद्दा उठाया. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से सवाल किया कि जनवरी, 2025 से 31 जनवरी, 2026 की अवधि में राज्य के जेलों में कितनी अस्वाभाविक मृत्यु हुई हैं? क्या इन सभी प्रकरणों में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप न्यायिक जांच पूर्ण कर ली गई है?

- Advertisement -

इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि राज्य की जेलों की वर्तमान क्षमता के विरुद्ध कैदियों की संख्या 150% से अधिक होने का क्या कारण है? क्या पिछले एक वर्ष (जनवरी, 2025 से 31.01.2026 तक) में राज्य में हत्या, लूट और फिरौती जैसे जघन्य अपराधों में 35% की वृद्धि हुई है? राज्य में पिछले 12 महीनों में पुलिस द्वारा पकड़े गए अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करों की सूची दें?

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि जनवरी, 2025 से 31 जनवरी 2026 तक की अवधि में राज्य की केन्द्रीय एवं जिला जेलों में कुल 66 बंदियों की मृत्यु हुई है. उक्त बंदियों के प्रकरणों में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 18 प्रकरणों में न्यायिक मजिस्टेट जांच की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है, वहीं 48 प्रकरणों में न्यायिक मजिस्टेट जांच की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है.

More articles

Latest article