14.1 C
Raipur
Wednesday, January 15, 2025

कड़ाके की ठंड में भी गर्म रहेंगे रजाई और कंबल, क्या आप जानते हैं इन्हें ओढ़ने का सही तरीका

Must read

जब रजाई के अंदर भी ठंड लग रही हो, तो चैन की नींद सो पाना दूभर हो जाता है। हीटर वगैरह तो बस जागते समय काम आते हैं, लेकिन सर्दियों में अच्छी नींद के लिए बिस्तर में गर्माहट का होना काफी जरूरी है। अगर आपको भी रजाई या कंबल ओढ़ने के बावजूद ठंड लगती है, तो इसकी आमतौर पर दो वजहें हो सकती हैं। पहली, आपकी रजाई या कंबल पतला हो सकता है और दूसरी, आप रात में इसे सही तरीके से नहीं ओढ़ रहे हों। आइए यहां आपको इसका सही तरीका बताते हैं।

सोते समय ठंड से बचने के लिए रजाई या कंबल ओढ़ने का सही तरीका जानना बहुत जरूरी है। अगर आप रजाई को पूरे बिस्तर पर फैलाकर सोते हैं तो उसके अंदर गर्मी नहीं बैठेगी। इसके बजाय, आपको रजाई को अपने शरीर के चारों ओर लपेटकर सोना चाहिए। ऐसा करने से रजाई के अंदर गर्मी बनी रहेगी और आप पूरी रात गर्माहट में रहेंगे। इसके अलावा, आप मुंह को भी रजाई से ढक सकते हैं। ऐसा करने से आप जो कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं, वह रजाई के अंदर ही रहेगी और गर्मी बनाए रखने में मदद करेगी।

जब आप डबल बेड पर अकेले सोते हैं, तो आपको ठंड ज्यादा लग सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बड़े बिस्तर पर शरीर की गर्मी एक छोटे से हिस्से तक सीमित हो जाती है। जब आप करवट बदलते हैं, तो आपके शरीर का संपर्क ठंडे हिस्से से होता है और आपको ठंड महसूस होती है। इस समस्या का एक आसान समाधान है- बिस्तर के खाली हिस्से में तकिए रखें। इससे बिस्तर गर्म रहेगा और आपको आरामदायक नींद आएगी।

  • सोने से पहले कमरे में रोशनी कम कर दें, इससे सुकून-भरी नींद में मदद मिलती है।
  • एक अच्छा गद्दा और तकिया आपको आरामदायक नींद दिला सकते हैं।
  • नियमित समय पर सोएं और उठें इससे आपकी बॉडी क्लॉक सेट हो जाती है।
  • दोपहर में ज्यादा न सोएं क्योंकि इससे रात की नींद प्रभावित हो सकती है।
  • नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी करें लेकिन सोने से पहले नहीं।
  • स्ट्रेस कम करने के लिए ध्यान और योग का सहारा लें।
  • रात का खाना हल्का और सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खाएं।
  • कैमोमाइल या लैवेंडर की चाय नींद लाने में मदद कर सकती है।
  • सोने से पहले गर्म पानी से नहाना आपको आराम देगा।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article