33.3 C
Raipur
Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

राजधानी रायपुर में बच्चों की थैरेपी हेतु नई एडवांस मशीन का शुभारंभ

Must read

रायपुर। राजधानी रायपुर के अश्विनी नगर स्थित ब्रेन चाइल्ड पीडियाट्रिक थैरेपी क्लिनिक में बच्चों की बेहतर देखभाल और उपचार के लिए नई एडवांस मशीन का शुभारंभ किया गया। क्लिनिक की संचालिका डॉ. चानन गोयल ने मशीन का उद्घाटन कर इसकी कार्यप्रणाली का निरीक्षण कराया।

- Advertisement -

पिछले दस वर्षों से संचालित यह क्लिनिक उन बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है जो सही समय पर गर्दन संभालना, पलटना, बैठना, खड़ा होना और चलना नहीं सीख पाते। सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म और डाउन सिंड्रोम जैसी स्थितियों से जूझ रहे बच्चों को यहां फिजियोथैरेपी और गेमिंग आधारित थैरेपी के माध्यम से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रशिक्षित किया जाता है।

WhatsApp Image 2026 02 08 at 1.54.36 PM WhatsApp Image 2026 02 08 at 1.54.35 PM 1

नई मशीन के शुभारंभ से क्लिनिक की सेवाओं में और अधिक गुणवत्ता व प्रभावशीलता आने की उम्मीद जताई गई है। इस अवसर पर कोपलवाणी संस्था की संचालिका श्रीमती पद्मा शर्मा, डॉ. प्रीति सतपथी, श्री यमंक साहू सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

डॉ. चानन गोयल ने कहा कि क्लिनिक का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक विकास को आधुनिक तकनीक और समर्पित थैरेपी के माध्यम से सशक्त बनाना है।

More articles

Latest article