22.1 C
Raipur
Friday, November 21, 2025

रायपुर को जल संरक्षण में राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति ने कलेक्टर और निगम आयुक्त को किया सम्मानित

Must read

रायपुर : देशभर में जल संरक्षण के उत्कृष्ट कार्यों की समीक्षा के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला और रायपुर नगर निगम ने अपनी उल्लेखनीय उपलब्धि के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान हासिल की है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को सम्मानित किया। वहीं जल संचय जनभागीदारी (JSJB) 1.0 अभियान में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रायपुर नगर निगम को भी पुरस्कार मिला, जिसे निगम आयुक्त विश्वदीप ने ग्रहण किया।

यह पहली बार है जब इस श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। खास बात यह रही कि देशभर के नगर निगमों में रायपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। ईस्टर्न ज़ोन की कैटेगरी-01 में जिला रायपुर तीसरे स्थान पर रहा, और राज्यों की रैंकिंग में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान मिला।

रायपुर प्रशासन ने स्थानीय निकायों और आम नागरिकों की सहभागिता को केंद्र में रखते हुए जल संरक्षण को एक बड़े जन-अभियान का रूप दिया। इसी सामूहिक प्रयास का परिणाम है कि जिले और निगम दोनों ने बड़ी संख्या में कार्य पूरे किए। रायपुर नगर निगम ने अब तक 33,082 जल संरक्षण संबंधी कार्य पूरे किए। रायपुर जिला प्रशासन ने 36,282 कार्यों को पूरा किया। पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में 4,05,563 गतिविधियाँ संपन्न की गईं। इन कार्यों में वर्षा जल संचयन संरचना, रिचार्ज पिट्स, परकोलेशन टैंक, अमृत सरोवर का निर्माण और टॉप डैम जैसी योजनाएँ शामिल रहीं।

रायपुर में तरल अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 4 एसटीपी विकसित किए गए, जिनकी संयुक्त क्षमता 206 MLD है। इसके अलावा 9 औद्योगिक इकाइयों को 125.849 MLD शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित हुई। नगर निगम ने शहर के सभी वार्डों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं रिचार्ज पिट्स बनवाए। शहर के आसपास 20 से अधिक पुराने सरोवरों को पुनर्जीवित किया गया। भू-जल स्तर की निगरानी के लिए रायपुर में डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट लागू किया गया, जिससे जल संरक्षण कार्यों की निगरानी और भी प्रभावी हो गई।

आवास मेला 2025 का लोगो हुआ अनावरण, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने किया शुभारंभ

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article