Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Citizenship Proof: आधार, वोटर आईडी और पासपोर्ट भी नहीं हैं नागरिकता का सबूत! जानें आखिर क्या है वैध प्रमाण

June 25, 2026

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 10 हजार से 1 लाख मौतों की आशंका, इमर्जेंसी घोषित

June 25, 2026

Monsoon Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के आसार

June 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, June 25
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

राज्यपाल रमेन डेका ने कलिंगा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को दी सफलता की शुभकामनाएं

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 12, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 358
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका कलिंगा विश्वविद्यालय के पंचम् दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। राज्यपाल ने उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले समस्त विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि अनुशासित और समय के पाबंद होगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। जीवन में पूर्णविराम नहीं है, अपनी यात्रा सभी को पूरी करनी है, गिरकर हार नही मानें, उठे और आगे बढ़े।

राज्यपाल डेका आज नवा रायपुर स्थित कलिंगा विश्वविद्यालय के पंचम् दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर, वर्ष 2023, 2024 एवं 2025 के विद्यार्थियों को उपाधि एवं पदक वितरित किए। इस अवसर पर 150 शोधार्थियों को पी.एच.डी उपाधि, 1500 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर उपाधि एवं 2500 विद्यार्थियों को स्नातक की उपाधि प्रदान की गई। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम पर पौधा भी लगाया।

इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन की दूसरी पारी शुरू हो रही है। आगे का दिन उनका संघर्ष का होगा, अनेक बाधाएं आएंगी। बीते दिनों से सीख लेकर योजना के साथ अपना भविष्य तय करें। किसी भी क्षेत्र में काम करें, आनंद पूर्वक जीवन गुजारें। भौतिक उपलब्धि के साथ-साथ मानसिक शांति भी होनी चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका है। इसके लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच सतत् चर्चा होनी चाहिए। एन.ई.पी.के बारे में विद्यार्थियों को संपूर्ण जानकारी हो। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि शिक्षक और गुरू में अंतर होता है। गुरू शब्द का अर्थ विस्तृत है। आप गुरू बनिए शिक्षक नहीं । अपने अनुभव और ज्ञान से युवाओं का मार्गदर्शन करें।

डेका ने कहा कि विश्वविद्यालय में सकारात्मक वातावरण रखें। नवाचार पर बहुत कार्य हो रहे है। सरकार भी इसके लिए मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि मानव, पशु और प्रकृति के बीच में संतुलन रखना बहुत आवश्यक है। तभी हमारा अस्तित्व कायम रहेगा। हमें सतत् विकास के लिए सोचना है और एक पेड़ मां के नाम लगाना है। श्री डेका ने विद्यार्थियों से कहा कि आप देश के भविष्य हैं, आप के योगदान से भारत 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनेगा। इस अवसर पर राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं की सबसे बड़ी भागीदारी होती है। विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता को बढ़ाएं और नवाचार के लिए इसका उपयोग करें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत निर्णय लिए गए है परिणामस्वरूप उन्हें नए अवसर उपलब्ध होंगे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Monsoon Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के आसार

June 25, 2026

Maternity Benefit Act: महिला कर्मियों के हक में बिलासपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अस्थायी कर्मचारियों को भी मिलेगा मातृत्व लाभ

June 24, 2026

श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी साय सरकार, इस तारीख तक करें आवेदन

June 24, 2026

डिटर्जेंट पाउडर की आड़ में गुटखा फैक्ट्री! गोदाम किराए पर लेकर चला रहा था अवैध कारोबार; किराएदार की तलाश में पुलिस जुटी

June 24, 2026

CG Matriculation Scholarship: उच्च शिक्षा का सुनहरा मौका, मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए जल्द करें आवेदन, जानें क्या है क्राइटेरिया

June 24, 2026

Chhattisgarh News: किताबों की कमी पर निजी स्कूलों का बड़ा फैसला, 25 जून को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल रहेंगे बंद

June 24, 2026
Editors Picks

Citizenship Proof: आधार, वोटर आईडी और पासपोर्ट भी नहीं हैं नागरिकता का सबूत! जानें आखिर क्या है वैध प्रमाण

June 25, 2026

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 10 हजार से 1 लाख मौतों की आशंका, इमर्जेंसी घोषित

June 25, 2026

Monsoon Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के आसार

June 25, 2026

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Son: कैटरीना और विक्की के बेटे विहान को लेकर दादा शाम कौशल का बड़ा खुलासा, बताया किस जैसा दिखता है

June 25, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Citizenship Proof: आधार, वोटर आईडी और पासपोर्ट भी नहीं हैं नागरिकता का सबूत! जानें आखिर क्या है वैध प्रमाण

June 25, 2026

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 10 हजार से 1 लाख मौतों की आशंका, इमर्जेंसी घोषित

June 25, 2026

Monsoon Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के आसार

June 25, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.