Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Crime : बात न करने पर भड़का आरोपी, कांवड़ यात्रा में महिला पर फेंका एसिड; दो मासूम भी झुलसे

August 19, 2026

Gold Mine Collapse in CAR: खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 मजदूरों की मौके पर मौत; कई अब भी फंसे

August 19, 2026

Raksha Bandhan Holiday: छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर बैंक-कोषालय रहेंगे बंद, 28 अगस्त की छुट्टी में बड़ा बदलाव

August 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, August 19
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

Raksha Bandhan Holiday: छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर बैंक-कोषालय रहेंगे बंद, 28 अगस्त की छुट्टी में बड़ा बदलाव

The Janta NewsBy The Janta NewsAugust 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 204
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Raksha Bandhan Holiday: रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 28 अगस्त को छत्तीसगढ़ में कोषालयों और बैंकों के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही 28 अगस्त को लेकर पहले जारी आदेश में भी बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने पहले इस दिन के लिए सामान्य अवकाश घोषित किया था, लेकिन अब इसे सार्वजनिक अवकाश में परिवर्तित कर दिया गया है। इस बदलाव के बाद रक्षाबंधन के दिन प्रदेश के कोषालय और बैंक बंद रहेंगे। सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने से बैंकिंग और कोषालय से जुड़े कामकाज प्रभावित रहेंगे, इसलिए लोगों को अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटाने की सलाह दी जा सकती है।

मैदान पर मचा हड़कंप! बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

उदया पूर्णिमा तिथि में मनेगा भाई-बहन के प्रेम का पर्व

सावन मास की पूर्णिमा तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। घरों से लेकर बाजारों तक में रौनक बढ़ रही है। वहीं, भोलेबाबा का अभिषेक-पूजन से भक्ति और उत्साह का माहौल है। पंडितों के अनुसार इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा जैसी बाधा नहीं रहेगी। क्योंकि यह 27 अगस्त को ही समाप्त हो जाएगी। परंतु पूर्णिमा तिथि सुबह 9.48 बजे तक होने से उदयातिथि यानी कि 28 अगस्त को भाई-बहन का पवित्र त्योहार मनेगा। रक्षाबंधन को लेकर बाजार सज चुके हैं। अनेक प्रकार की राखियों के साथ ही गिफ्ट की खरीदारी बढ़ती जा रही है। सावन मास की पूर्णिमा तिथि पर जहां घर-घर भाई-बहनों की खिलखिलाहट गूंजेगी। वहीं शिवालयों में हवन-पूजन से स्वाहा.. की गूंज, भोग भंडारे की धूम रहेगी। इसके साथ ही सावन मास का समापन होगा।

चौघड़िया मुहूर्त विशेष

रक्षाबंधन 28 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन पूर्णिमा तिथि सुबह 9.48 बजे समाप्त होगी। लेकिन पूर्णिमा उदया तिथि पर होने से भद्रा रहित है। चौघडिय़ा मुहूर्त के अनुसार लाभ सुबह 7.57 से 9.31 तक फिर अमृत चौघडिय़ा सुबह 9.30 से 11. 05 तक है। इसके बाद अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.14 से 12.50 तक है।

CG News: राजधानी में टला बड़ा रेल हादसा, ट्रैक पर रखा मिला लोहे का पाइप; अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

राहुकाल में 1 घंटा 35 मिनट का ब्रेक

पंडित मनोज शुक्ल के अनुसार राहुकाल का ब्रेक बीच में पड़ रहा है। जो सुबह 11.05 से दोपहर 12.40 तक रहेगा। इस दौरान राखी बांधने से बचना चाहिए। इस वर्ष भद्रा 27 अगस्त की रात में समाप्त हो जाएगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CG Crime : बात न करने पर भड़का आरोपी, कांवड़ यात्रा में महिला पर फेंका एसिड; दो मासूम भी झुलसे

August 19, 2026

Gold Mine Collapse in CAR: खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 मजदूरों की मौके पर मौत; कई अब भी फंसे

August 19, 2026

CG High Court New Judges: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्ति प्रस्ताव को दी मंजूरी

August 19, 2026

CG News: राजधानी में टला बड़ा रेल हादसा, ट्रैक पर रखा मिला लोहे का पाइप; अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

August 19, 2026

Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की मौत; मृतकों में एक मासूम भी शामिल; 60 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

August 19, 2026

Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में सुहाना हुआ मौसम, झमाझम बारिश के बाद कई क्षेत्रों में फिर अलर्ट जारी

August 19, 2026
Editors Picks

CG Crime : बात न करने पर भड़का आरोपी, कांवड़ यात्रा में महिला पर फेंका एसिड; दो मासूम भी झुलसे

August 19, 2026

Gold Mine Collapse in CAR: खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 मजदूरों की मौके पर मौत; कई अब भी फंसे

August 19, 2026

Raksha Bandhan Holiday: छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर बैंक-कोषालय रहेंगे बंद, 28 अगस्त की छुट्टी में बड़ा बदलाव

August 19, 2026

मैदान पर मचा हड़कंप! बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

August 19, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Crime : बात न करने पर भड़का आरोपी, कांवड़ यात्रा में महिला पर फेंका एसिड; दो मासूम भी झुलसे

August 19, 2026

Gold Mine Collapse in CAR: खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 मजदूरों की मौके पर मौत; कई अब भी फंसे

August 19, 2026

Raksha Bandhan Holiday: छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर बैंक-कोषालय रहेंगे बंद, 28 अगस्त की छुट्टी में बड़ा बदलाव

August 19, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.