Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG News: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का रायपुर दौरा, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस ने किया मॉकड्रिल

September 1, 2026

Nepal Flood Updates: दिल दहला देने वाली घटना! एक कमरे से मिलीं 21 लाशें, मां की गोद में चिपकी मिली मासूम बच्ची

September 1, 2026

Lionel Messi Retirement: मेसी ने अर्जेंटीना टीम से लिया संन्यास, 21 साल के शानदार इंटरनेशनल करियर का हुआ अंत

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, September 1
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » entertainment
entertainment

Ramayana Teaser VFX: ‘रामायण’ टीजर पर नया विवाद! ध्रुव राठी बोले- फ्री पब्लिसिटी के लिए खेला गया बड़ा दांव

The Janta NewsBy The Janta NewsJuly 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 30
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Ramayana Teaser VFX: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में फिल्म के सेट पर आयोजित क्रिएटर्स डे के दौरान कई कंटेंट क्रिएटर्स को आमंत्रित किया गया था, जिनमें सिनेमा पर वीडियो बनाने वाले ध्रुव परीक्षित भी शामिल थे। ध्रुव ने सेट का दौरा करने के बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसा दावा कर दिया जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। उनका कहना है कि फिल्म के मेकर्स ने रणबीर कपूर के ‘राम’ वाले ग्लिम्स का एक कमजोर वर्जन जानबूझकर रिलीज किया था, ताकि सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस और आलोचना हो, जिससे फिल्म को मुफ्त में पब्लिसिटी और मार्केटिंग मिल सके।

Constable Suspended : दुर्घटना स्थल पर देर से पहुंचा डायल-112 का आरक्षक, अभद्र व्यवहार पड़ा भारी; हुआ निलंबित

सेट का अनुभव और वीएफएक्स कलाकार से बातचीत

ध्रुव ने शुरुआत में अपने इंस्टाग्राम पर इस दौरे की तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। जब एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में उनसे फिल्म ‘रामायण’ के वीएफएक्स के अधूरे होने को लेकर सवाल किया तो ध्रुव ने जवाब में फिल्म की भव्यता की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि जो सीन्स उन्होंने वहां देखे, वे हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ के स्तर के थे। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि सेट पर उनकी मुलाकात एक वीएफएक्स आर्टिस्ट से हुई थी। उस आर्टिस्ट ने उन्हें बताया कि मेकर्स के पास बेहतर विजुअल्स तैयार होने के बावजूद उन्होंने जानबूझकर अधूरा और कमजोर वीडियो इंटरनेट पर डाला, क्योंकि सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचना से फिल्म की फ्री मार्केटिंग होती है।

Ramayana

सोशल मीडिया पर सफाई और डिलीटेड कमेंट का सच

हालांकि यह विस्फोटक दावा करने के कुछ ही समय बाद ध्रुव ने अपने उस कमेंट को डिलीट कर दिया। गुरुवार तक उन्होंने पुराना कमेंट हटाकर एक नया स्पष्टीकरण जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि वीएफएक्स पर बहुत अच्छा काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें सेट पर कुछ अधूरी फुटेज दिखाई गई थीं, लेकिन उनका मानना है कि असल काम महीनों पहले ही पूरा हो चुका है। उन्होंने फिल्म के कैरेक्टर डिज़ाइन और फैंटेसी वर्ल्ड की सराहना करते हुए इसे एक बेहतरीन थिएट्रिकल एक्सपीरियंस बताया। भले ही ध्रुव ने अपना पहला बयान हटा दिया हो, लेकिन तब तक उनके पुराने कमेंट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे।

अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी! छात्रा ने प्रोफेसर की उतारी हेकड़ी, VIDEO हुआ वायरल

पहले टीजर पर मिली-जुली प्रतिक्रिया और रिलीज की तारीख

इस साल की शुरुआत में जब मेकर्स ने रणबीर कपूर के लुक के साथ ‘रामायण’ का पहला ग्लिम्स रिलीज किया था तो दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। जहां एक तरफ फिल्म के बड़े स्केल और भव्यता को सराहा गया, वहीं दूसरी तरफ कमजोर सीजीआई और राक्षसों के लुक को लेकर काफी आलोचना भी हुई थी। उस वक्त टीम ने भरोसा दिलाया था कि रिलीज से पहले इन सभी कमियों को सुधार लिया जाएगा। आपको बता दें कि इस महाकाव्य में रणबीर कपूर के साथ यश, सई पल्लवी, रवि दुबे और सनी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं, और फिल्म का पहला भाग साल 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CG News: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का रायपुर दौरा, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस ने किया मॉकड्रिल

September 1, 2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र के नाम की सिफारिश

September 1, 2026

CG Crime: 2.23 करोड़ का गांजा जब्त, ट्रक के गुप्त चेंबर में छिपाकर हो रही थी तस्करी, तस्कर गिरफ्तार

September 1, 2026

ED Raid in CG: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर ED का छापा, सुबह 6 बजे पहुंची टीम

September 1, 2026

CGPSC मुख्य परीक्षा-2025 का रिजल्ट घोषित, 608 उम्मीदवारों को इंटरव्यू कॉल; 21 सितंबर से होगा साक्षात्कार

September 1, 2026

LPG Cylinder Price Hike: आज से महंगा हुआ 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर, जानें आपके शहर में नया रेट

September 1, 2026
Editors Picks

CG News: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का रायपुर दौरा, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस ने किया मॉकड्रिल

September 1, 2026

Nepal Flood Updates: दिल दहला देने वाली घटना! एक कमरे से मिलीं 21 लाशें, मां की गोद में चिपकी मिली मासूम बच्ची

September 1, 2026

Lionel Messi Retirement: मेसी ने अर्जेंटीना टीम से लिया संन्यास, 21 साल के शानदार इंटरनेशनल करियर का हुआ अंत

September 1, 2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र के नाम की सिफारिश

September 1, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG News: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का रायपुर दौरा, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस ने किया मॉकड्रिल

September 1, 2026

Nepal Flood Updates: दिल दहला देने वाली घटना! एक कमरे से मिलीं 21 लाशें, मां की गोद में चिपकी मिली मासूम बच्ची

September 1, 2026

Lionel Messi Retirement: मेसी ने अर्जेंटीना टीम से लिया संन्यास, 21 साल के शानदार इंटरनेशनल करियर का हुआ अंत

September 1, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.