Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SSR-2027: वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट सूची; जानें कब तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

October 20, 2026

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा कड़ी, एक्टर के घर पर भी हो चुका है हमला

October 20, 2026

BSF Recruitment 2026: हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 1121 पदों के लिए 2 नवंबर को होगा CBT; जानें शिफ्ट टाइम और जरूरी अपडेट

October 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, October 20
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » entertainment
entertainment

Ranveer Singh के बयान से मचा हंगामा: ‘कांतारा’ की देवी को ‘फीमेल भूत’ कहने पर भड़के प्रशंसक

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 30, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
11 5
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

ऋषभ शेट्टी स्टारर ‘कांताराः चैप्टर 1’ इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। 125 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके सबको चौंका दिया है। केवल भारत में ही फिल्म का कलेक्शन 912 करोड़ से ज्यादा है और इसी के साथ इसने साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। फिल्म में जिसने भी ऋषभ शेट्टी का अभिनय देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी फिल्म में उनके अभिनय से बेहद इंप्रेस हुए, जिसके बारे में उन्होंने हाल ही में खुलकर बात की। लेकिन, इसी बीच वह कुछ ऐसा भी कह गए, जिसने उन्हें ऋषभ शेट्टी के फैंस के निशाने पर ला खड़ा कर दिया है।

कांतारा पर कमेंट कर ट्रोल हो रहे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने हाल ही में IFFI इवेंट के दौरान ‘कांताराः चैप्टर 1’ की सफलता और ऋषभ शेट्टी के अभिनय की जमकर तारीफ की। लेकिन, बातों-बातों में वह कुछ ऐसा कह गए कि अब कई लोगों का कहना है कि उनके इस बयान ने उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। कांतारा, कर्नाटक के तुलु समाज के देवी-देवताओं की कहानी है, जिनकी वह पूजा-अर्चना करते हैं। कर्नाटक के सभी गांवों में देव त्योहारों को धूम-धाम से मनाया जाता है और इस इवेंट के दौरान रणवीर ने फिल्म के एक सीन पर बात करते हुए तुलु समाज की देवी को लेकर विवादित बयान दे दिया और उन्हें गलती से ‘भूत’ कह बैठे।

क्या बोले रणवीर सिंह?

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में पहुंचे रणवीर ने कांतारा और ऋषभ शेट्टी की तारीफों में पुल बांधना शुरू कर दिया और इसी चक्कर में कुछ गड़बड़ बोल गए। फिल्म के बारे में बात करते हुए रणवीर कहते हैं- ‘मैंने ये फिल्म थिएटर में देखी और आपकी परफॉर्मेंस शानदार थी ऋषभ। खासतौर पर जब फीमेल घोस्ट आपके अंदर आ जाती है।’ इसके बाद वह उस सीन की नकल भी करते हैं, जिसमें ऋषभ के अंदर चामुंडा माता आ जाती हैं। रणवीर जिस तरह ये सीन करते हैं, देखकर ऋषभ शेट्टी सहित सब हंस पड़ते हैं।

रणवीर से खफा हुए लोग

रणवीर का ये वीडियो सामने आने के बाद अब यूजर इसे लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कई का कहना है कि उन्हें देवी-देवताओं और भूत के बीच का फर्क ही नहीं पता वहीं कुछ ने इसे ईश्वर का अपमान बताते हुए अभिनेता को निशाने पर लिया है। एक यूजर ने लिखा- ‘क्या ही फिल्म देखी है, देवी को फीमेल घोस्ट कह रहे हैं।’ वहीं कई अन्य ने भी कमेंट करते हुए अभिनेता को निशाने पर लिया है।

5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है रणवीर सिंह की फिल्म

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और अक्षय खन्ना जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है फैंस के दिलों की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं। सारा अर्जुन भी 20 साल बड़े रणवीर संग रोमांस करने के चलते लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हाल ही में फिल्म का नया गाना भी रिलीज हुआ है, जिसमें दोनों की केमेस्ट्री देखते ही बन रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा कड़ी, एक्टर के घर पर भी हो चुका है हमला

October 20, 2026

Tiger Shroff Firing Incident: टाइगर पर फायरिंग कर बाइक छोड़ ट्रेन से फरार हुए हमलावर, CCTV में कैद हुई तस्वीरें; अब तक क्या-क्या खुलासा?

October 19, 2026

Rakhi Sawant: 16 साल पुराना केस फिर चर्चा में, राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी; सदमे में हुई थी युवक की मौत

October 19, 2026

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की नई झलक ने बढ़ाया उत्साह, सीता की तलवारबाजी से रावण के शिव तांडव तक दिखेगा भव्य अंदाज

October 18, 2026

Bigg Boss: एकता कपूर का ऑफर ठुकराने के आरोपों पर काजी तौकीर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं सिर्फ 20 साल का था’

October 17, 2026

मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदला नाम, ‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाले के किरदार में छाए एक्टर

October 16, 2026
Editors Picks

SSR-2027: वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट सूची; जानें कब तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

October 20, 2026

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा कड़ी, एक्टर के घर पर भी हो चुका है हमला

October 20, 2026

BSF Recruitment 2026: हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 1121 पदों के लिए 2 नवंबर को होगा CBT; जानें शिफ्ट टाइम और जरूरी अपडेट

October 20, 2026

Smart TV Privacy Tips: क्या स्मार्ट टीवी आपकी बातें सुन रहा है? प्राइवेसी के लिए तुरंत बंद करें ये फीचर्स

October 20, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

SSR-2027: वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट सूची; जानें कब तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

October 20, 2026

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा कड़ी, एक्टर के घर पर भी हो चुका है हमला

October 20, 2026

BSF Recruitment 2026: हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 1121 पदों के लिए 2 नवंबर को होगा CBT; जानें शिफ्ट टाइम और जरूरी अपडेट

October 20, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.