26.1 C
Raipur
Friday, October 24, 2025

हिंसा: महिला पुलिसकर्मी के कपड़े उतारने की कोशिश, दंगाइयों के खिलाफ FIR दर्ज

Must read

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब का पुतला जलाने पर 17 मार्च को हुई सांप्रदायिक हिंसा मामले में पुलिस ने बुधवार को मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान को गिरफ्तार किया। उसे 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

फहीम खान ने 500 से ज्यादा दंगाइयों को इकट्ठा किया और हिंसा को बढ़ावा दिया था। दंगाइयों ने महिला पुलिसकर्मी के कपड़े उतारने और झड़प के दौरान उन्हें गलत तरीके से छूने की भी कोशिश की।

यह जानकारी गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में सामने आई। दंगाइयों ने भालदरपुरा चौक के पास रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए महिला अधिकारी के साथ अश्लील हरकत की थी।

छेड़छाड़ के अलावा, अन्य महिला पुलिसकर्मियों को अश्लील इशारे और भद्दी टिप्पणियां कर ड्यूटी पर मौजूद महिला अधिकारियों को डराने की कोशिश की गई।

घटनास्थल पर तैनात रैपिड कंट्रोल पुलिस अधिकारी ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी। शिकायत के बाद बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article