26.6 C
Raipur
Wednesday, July 9, 2025

Rule Change: अक्टूबर में LPG Cylinder के साथ बदल जाएंगे पैसे से जुड़े कई नियम, आम जनता की जेब पर पड़ेगा असर

Must read

 अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है। इस महीने कई फाइनेंशियल कामों की डेडलाइन है। हर महीने की पहली तारीख को कई वित्तीय नियम बदल जाते हैं। अक्टूबर में भी ठीक ऐसा ही होगा। 1 अक्टूबर से एलपीजी सिलेंडर के दाम के साथ पीपीएप और सुकन्या योजना के नियमों में बदलाव होगा। इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।

 सितंबर का महीना खत्म होने वाला है और जल्द ही अक्टूबर का महीना शुरू हो जाएगा। महीने के पहले दिन से कई वित्तीय नियमों में बदलाव हो जाएगा। इन नियमों का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। हम आपको बताएंगे कि अक्टूबर के महीने से कौन- से फाइनेंशियल रूल्स बदलने वाला है।

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव होता है। तेल कंपनियां घरेलू सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम अपडेट करते हैं। सितंबर में तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर  के दामों में इजाफा किया था।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article