प्रयागराज.महाकुंभ का आज गुरुवार को 11वां दिन है। सुबह 9 बजे तक 16.98 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक 9.73 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। सुबह दिगंबर अनी अखाड़े में साधु-संतों ने करतब दिखाए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस किया। तलवारें लहराईं।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा परिवार के साथ संगम पहुंचे। यहां उन्होंने स्नान किया। वहीं, इसरो ने महाकुंभ की सैटेलाइट से ली गई तस्वीरें शेयर की हैं। ये फोटोज महाकुंभ शुरू होने से पहले की हैं। इसमें परेड ग्राउंड को दिखाया है। शिवालय पार्क की तस्वीरें तीन तारीखों पर ली गई हैं।
इसके साथ ही त्रिवेणी संगम की टाइम सीरीज तस्वीरें भी शेयर की गई हैं, जिसमें सितंबर 2023 से दिसंबर 2024 तक के अंतर को दिखाया गया है। संगम की भी तस्वीरें ली गई हैं, जिनमें गंगा पर बने पीपा पुल भी नजर आ रहे हैं।