15.6 C
Raipur
Wednesday, January 15, 2025

Saif Ali Khan ने Ranbir Kapoor के सामने जोड़े हाथ, क्या जीजा-साले में हुई कोई अनबन

Must read

कपूर खानदान के जमाई राजा सैफ अली खान और फैमिली के लाडले बेटे रणबीर ने राज कपूर फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। इस इवेंट में रणधीर कपूर से लेकर रीमा जैन तक पूरे परिवार को एक साथ देखा गया। बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर साहब की बर्थ एनिवर्सरी का जश्न मनाते हुए इस उत्सव का आयोजन किया गया था। अब इवेंट से सैफ अली खान और रणबीर से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने पर लग रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई है।

पृथ्वीराज कपूर के बड़े बेटे राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर कपूर परिवार ने एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया। शुक्रवार को इसकी शुरुआत करने पूरा कपूर परिवार पहुंचा। इस मौके पर सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर खान के साथ नजर आए। परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ फोटो क्लिक करवाई। इस दौरान सभी हंसी-मजाक के मूड में नजर आए। लेकिन अचानक रेड कार्पेट पर तनातनी दिखी।

सोशल मीडिया पर सैफ अली खान और रणबीर कपूर का वीडियो वायरल हो रहा है। इइसमें दिख रहा है कि सैफ, रणबीर से किसी बात पर नाराज हो गए हैं। क्लिप में एक समय सैफ अली खान को हाथ जोड़ते हुए देखा गया। इसके बाद रणबीर उन्हें स्क्रीनिंग की ओर ले जाने लगे। जब रणबीर उनसे बात कर रहे थे तो सैफ साहब ने सख्त लहजे में ओके किया। इस शब्द को उनके मुंह से सुनने के बाद उनकी नाराजगी का अंदाजा लग गया।

यूजर्स रणबीर कपूर और सैफ अली खान के बीच झगड़ा होने की अटकलें लगा रहे हैं। हेटर्स तो दोनों को ही ट्रोल करते भी नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में आलिया भट्ट को भी थोड़ा परेशान देखा जा रहा है। इवेंट से उनकी फोटोज भी इंटरनेट पर छाई हुई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article