Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Bcci On Rohit: क्या लॉर्ड्स वनडे होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच? BCCI ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

July 18, 2026

Mahadev Satta App Case: महादेव सट्टा ऐप मामले में ED का शिकंजा, तीसरे दिन भी शेफाली बग्गा से होगी पूछताछ

July 18, 2026

CGMSC का बड़ा एक्शन: सप्लाई में देरी पर 11 दवाइयां और इंजेक्शन ब्लैकलिस्ट, कंपनियों पर नहीं हुई कार्रवाई

July 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, July 18
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

Screen Time Effects: सावधान! क्या आपको भी है ‘ब्रेन रॉट’ की बीमारी? मोबाइल की लत से कमजोर हो रही याददाश्त-एकाग्रता

The Janta NewsBy The Janta NewsMarch 21, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
ब्रेन रॉट
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

आजकल “ब्रेन रॉट” शब्द खूब सुनने को मिल रहा है. इसका मतलब है कि इतना ज्यादा ऑनलाइन रहना कि दिमाग पर असर पड़ने लगे. घंटों तक सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करने के बाद जो थकान, चिड़चिड़ापन या ध्यान भटकने की समस्या होती है, उसे भी इसी नाम से जोड़ा जा रहा है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह शब्द भले ही हल्का लगे, लेकिन इसके पीछे एक गंभीर सच्चाई छिपी है.

लोगों को हो रही है दिक्कत

कई लोगों को अब ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत होने लगी है. जो लोग पहले आराम से किताब पढ़ लेते थे, वे अब कुछ पन्नों के बाद ही ध्यान खो देते हैं. इसका एक बड़ा कारण स्मार्टफोन और लगातार मिलने वाले नोटिफिकेशन हैं, जो दिमाग को बार-बार भटकाते रहते हैं. रिसर्च बताती है कि TikTok, Instagram या YouTube Shorts जैसे प्लेटफॉर्म पर छोटे-छोटे वीडियो देखने से हमारी कंसंट्रेशन, याददाश्त और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकते हैं. बार-बार विषय बदलने और लगातार स्क्रॉल करने की आदत दिमाग को लंबे समय तक किसी एक चीज पर टिकने नहीं देती.

क्या कहते हैं रिसर्चर?

MIT की रिसर्चर नतालिया कोस्माइना के अनुसार, आज लोगों के लिए 20 मिनट का एक वीडियो भी देखना मुश्किल हो गया है, क्योंकि दिमाग अब छोटे-छोटे कंटेंट का आदी हो चुका है. हालांकि, लंबे समय में इसका असर कितना गंभीर होता है, इस पर अभी पूरी तरह सहमति नहीं है. कुछ रिसर्च बताते हैं कि ज्यादा स्क्रीन टाइम वाले लोगों के दिमाग के कुछ हिस्सों में बदलाव देखे गए हैं, लेकिन यह साफ नहीं है कि यह कारण है या परिणाम.

किन लोगों पर हुई स्टडी?

2025 में प्रकाशित एक स्टडी में 7,000 से ज्यादा बच्चों पर शोध किया गया, जिसमें पाया गया कि ज्यादा स्क्रीन टाइम से दिमाग की बाहरी परत यानी कॉर्टेक्स की मोटाई कम हो सकती है. यह हिस्सा सोचने, याद रखने और फैसले लेने में मदद करता है. इसके अलावा, ज्यादा स्क्रीन टाइम नींद पर भी असर डालता है. खासकर बच्चे और किशोर देर रात तक फोन इस्तेमाल करते हैं, जिससे उन्हें पूरी नींद नहीं मिलती. लगातार नींद की कमी से दिमाग के विकास पर भी असर पड़ सकता है. हालांकि, एक्सपर्ट्स यह भी कहते हैं कि हर तरह का स्क्रीन टाइम खराब नहीं होता. फर्क इस बात से पड़ता है कि आप स्क्रीन पर क्या कर रहे हैं.

छात्रों पर क्या होता है असर?

AI चैटबॉट्स पर हुई एक स्टडी में पाया गया कि जो छात्र इनका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, वे खुद कम सीख पाते हैं और अपनी ही लिखी चीजों को याद नहीं रख पाते. इसका कारण यह है कि दिमाग कम सक्रिय रहता है. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि स्क्रीन का इस्तेमाल संतुलित तरीके से करें. सोने से पहले फोन से दूरी रखें, जरूरत से ज्यादा ऐप्स हटाएं और तकनीक का इस्तेमाल सोच-समझकर करें.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

शराब से भी ज्यादा नुकसानदायक! ये 5 चीजें रोज़ चुपचाप कर रही हैं आपके लिवर को कमजोर

July 18, 2026

क्या AI कर रहा है आपकी सोचने की क्षमता कमजोर? रिसर्च में सामने आई बड़ी चेतावनी

July 17, 2026

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में इन फूड्स से बनाएं दूरी, वरना पड़ सकते हैं बीमार

July 16, 2026

छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ HPV टीकाकरण सप्ताह, जानें किन लड़कियों को लगेगा यह वैक्सीन और क्या हैं फायदे; पढ़ें पूरी डिटेल

July 15, 2026

अब खराब खाना बेचने वालों की खैर नहीं! FSSAI का Food Safety Connect App लॉन्च, एक शिकायत पर होगा एक्शन

July 14, 2026

बच्चों की पसंदीदा चॉकलेट-केक पर FSSAI का बड़ा एक्शन! जांच में मिली गड़बड़ी, कंपनियों को भेजा नोटिस

July 10, 2026
Editors Picks

Bcci On Rohit: क्या लॉर्ड्स वनडे होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच? BCCI ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

July 18, 2026

Mahadev Satta App Case: महादेव सट्टा ऐप मामले में ED का शिकंजा, तीसरे दिन भी शेफाली बग्गा से होगी पूछताछ

July 18, 2026

CGMSC का बड़ा एक्शन: सप्लाई में देरी पर 11 दवाइयां और इंजेक्शन ब्लैकलिस्ट, कंपनियों पर नहीं हुई कार्रवाई

July 18, 2026

CG Crime: एक ही घर में मिली 5 लोगों की लाश, सामूहिक आत्महत्या या हत्या? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

July 18, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Bcci On Rohit: क्या लॉर्ड्स वनडे होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच? BCCI ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

July 18, 2026

Mahadev Satta App Case: महादेव सट्टा ऐप मामले में ED का शिकंजा, तीसरे दिन भी शेफाली बग्गा से होगी पूछताछ

July 18, 2026

CGMSC का बड़ा एक्शन: सप्लाई में देरी पर 11 दवाइयां और इंजेक्शन ब्लैकलिस्ट, कंपनियों पर नहीं हुई कार्रवाई

July 18, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.