29.1 C
Raipur
Wednesday, February 18, 2026
- Advertisement -

शंकराचार्य निश्चलानंद बोले-सनातन बोर्ड की जरूरत नहीं

Must read

कवर्धा।’ छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन बोर्ड की क्या जरूरत है। सनातन धर्म में यह व्यवस्था ईस्वी से चली आ रही है। ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद से जुड़े चार शंकराचार्य हैं, जो भाजपा या कांग्रेस से संबंधित नहीं हैं। हमें सनातन बोर्ड की आवश्यकता नहीं है।

- Advertisement -

साथ ही कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा, जिसकी कमान शास्त्रों मंत्रिमंडल का गठन होगा। इसमें सभी वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। मंत्रिमंडल में 4 शिक्षाविद ब्राह्मण, 8 क्षत्रिय, 21 कृषि गोरक्ष और वाणिज्य को क्रियान्वित करने वाले अर्थशास्त्र के विशेषज्ञ वैश्य शामिल होंगे।

इसके साथ ही मंत्रिमंडल में 3 शूद्र भी होंगे, जिन पर कुटीर उद्योगों के संचालन की जिम्मेदारी होगी। एक सूत सांस्कृतिक मंत्री के रूप में होते थे। यह राजतंत्र कहलाता है।

More articles

Latest article