16.7 C
Raipur
Wednesday, February 18, 2026
- Advertisement -

शारदीय नवरात्रि 2024: इस नवरात्र मां दुर्गा को प्रिय ये चीजें जरूर लाएं घर, बनी रहेगी कृपा

Must read

इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार, 03 अक्टूबर से होने जा रही है। इस दौरान भक्त व्रत रखते हैं और माता की भक्ति में डूबे रहते हैं। माता के 9 स्वरूपों की पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। यह हिंदू धर्म के सबसे बड़े पर्वों में से एक है, जिसे पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से मनाया जाता है।

- Advertisement -

ऐसा कहा जाता है कि अपने भक्तों के भक्तिभाव, लगन और श्रद्धा से मां जगतजननी प्रसन्न होती हैं और सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। मां सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। नवरात्रि में माता को प्रिय कुछ चीजें अगर हम घर में लाएं तो देवी माँ प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं क्या-क्या है वो चीजें।

WhatsApp Image 2024 09 25 at 8.37.51 PM

इन चीजों का घर जरूर लाएं- नवरात्र, मां दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित होती है। ऐसे में इस दौरान मां दुर्गा की मूर्ति घर जरूर लानी चाहिए। साथ ही मां दुर्गा के पद चिह्न लाकर उन्हें पूजा स्थल पर रख सकते हैं। ऐसा करने से मां की आ​सीम कृपा बरसती है। धन लाभ के योग भी बनता है

WhatsApp Image 2024 09 25 at 8.37.51 PM 1

नवरात्र की पूजा के दौरान माता रानी को लाल रंग की चुनरी अर्पित करें। विकल्प के तौर पर आप पीले या गुलाबी रंग की चुनरी या साड़ी भी खरीद सकते हैं। ऐसा करने से मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है, अच्छे दिन शुरू होते हैं

WhatsApp Image 2024 09 25 at 8.37.51 PM 2

त्रिशूल मां दुर्गा का प्रमुख अस्त्रों है। इस नवरात्रि आप एक छोटा-सा त्रिशूल भी खरीद कर पूजा घर में रख सकते हैं। सौभाग्य का प्रतीक सिंदूर खरीदने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

More articles

Latest article