16.9 C
Raipur
Thursday, February 5, 2026
- Advertisement -

गाड़ी साइड करने के विवाद में चली गोलियां, 2 की मौत, 5 घायल

Must read

भोजपुर  भोजपुर में रविवार देर रात शादी में अंधाधुंध फायरिंग हुई। इसमें 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे समेत 5 लोगों को गोली लगी है। घायलों में से 2 की हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा और प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

शिक्षक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म: गर्भवती होने के बाद हुआ खुलासा, टीचर समेत दो लोगों पर एफआईआर

घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव का है, जहां बारात के दौरान थार गाड़ी को साइड देने पर विवाद शुरू हुआ। इस विवाद को लोग सुलझा ही रहे थे कि 2 लोगों ने थार सवार युवकों को टारगेट कर गोलियां बरसाईं।

बताया जा रहा है कि राइफल से 7 से 8 राउंड फायरिंग की गई। जिसमें गाड़ी पर बैठे दोनों युवकों की मौत हो गई। जबकि वहां मौजूद 5 लोगों को भी बुलेट और छर्रा लगा है।

गोलीबारी का आरोप पूर्व मुखिया के बेटे बबलू सिंह पर लगा है, जो लहरपा गांव का रहने वाला है। बबूल पर ही फायरिंग के केस में मारे गए दोनों युवक जेल जा चुके थे।

घटना की सूचना पर SP राज, पीरो SDPO अब्बू सैफी मुर्तजा समेत 6 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

More articles

Latest article