28 C
Raipur
Tuesday, February 24, 2026
- Advertisement -

SSC CGL Answer Key 2024: सीजीएल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट आगे बढ़ी, चेक करें नई तारीख

Must read

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीजीएल टियर 1 की परीक्षा के लिए 03 अक्टूबर 2024 को प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की थी। 06 अक्टूबर 2024 तक उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का मौका दिया गया था लेकिन अब इस डेट को आगे बढ़ाकर 08 अक्टूबर कर दिया गया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद है जिसे अभ्यर्थी देख सकते हैं।

- Advertisement -
  1. 3 अक्टूबर को जारी हुई थी आंसर- की
  2. 6 अक्टूबर तक था पहले आपत्ति दर्ज कराने का मौका
  3. अब दो और दिनों का मिला उम्मीदवारों को अवसर

एसएससी सीजीएल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है। कर्मचारी चयन आयोग  ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन टियर I की परीक्षा के लिए ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की समय सीमा आगे बढ़ाकर 8 अक्टूबर तक कर दी है। पहले कैंडिडेट्स को 06 अक्टूबर, 2024 तक का समय दिया जाना था लेकिन अब इसे संशोधित कर आठ कर दिया गया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अब नई तिथि के अनुसार उत्तरकुंजी पर चुनौती दर्ज करा सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग ने यह फैसला सर्वर पर भारी लोड के कारण सिस्टम कर रिस्पॉन्स टाइम बढ़ने की वजह से लिया है। अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर इससे जुड़ा नोटिपफिकेशन भी देख सकते हैं।

More articles

Latest article