Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ओडिशा से गुजरात जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दबोचे 2 अंतर्राज्यीय तस्कर; 60 लाख का गांजा बरामद

September 13, 2026

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बदले न्यायिक अधिकारी, नई पदस्थापना का आदेश जारी, देखें पूरी सूची

September 13, 2026

ATM New Rule: ATM मशीन में होने वाला है बड़ा बदलाव! अब मिलेंगी कई नई सुविधाएं

September 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, September 13
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: CM साय ने 125 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित, 540 खिलाड़ियों को मिली पुरस्कार राशि

The Janta NewsBy The Janta NewsAugust 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 318
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर : छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए आज का दिन खास रहा। राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया। राज्य खेल अलंकरण समारोह में वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा 5 टीमों के 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को शहीद राजीव पाण्डेय, शहीद कौशल यादव और वीर हनुमान सिंह पुरस्कार समेत विभिन्न सम्मान दिए गए। समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: CM साय ने 125 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित, 540 खिलाड़ियों के खातों में नगद पुरस्कार राशि भी की गई अंतरित

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर सरकार का जोर

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि तीन वर्षों का राज्य खेल अलंकरण समारोह एक साथ आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 125 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया है और आने वाले समय में इन्हें रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सरकार प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बस्तर ओलंपिक का जिक्र करते हुए बताया कि पहले वर्ष करीब 1.65 लाख और दूसरे वर्ष करीब 1.91 लाख युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलो इंडिया राष्ट्रीय ट्राइबल गेम्स और सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजनों के जरिए ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है।

100 करोड़ के खेल उत्कृष्टता मिशन का ऐलान

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार के पांच प्रमुख मिशनों में से एक खेल उत्कृष्टता मिशन है, जिसके लिए करीब 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसके माध्यम से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

सीएम ने बताया कि प्रदेश में कुनकुरी, रायपुर और रायगढ़ में तीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किए जा रहे हैं। वहीं रायपुर में करीब 67 करोड़ रुपये की लागत से आर्चरी अकादमी का निर्माण कराया जा रहा है। पहाड़ी कोरबा क्षेत्र में भी तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए अकादमी विकसित करने की योजना है।

ओलंपिक और पदक विजेताओं के लिए बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार राशि की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में भाग लेने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 2 करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली ज्ञानेश्वरी यादव का भी उल्लेख किया। सीएम ने बताया कि उन्हें प्रमोशन देकर डीएसपी बनाया जा रहा है और 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।

WhatsApp Image 2026 08 29 at 7.52.41 PM

अरुण साव ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह-2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ सम्मिलित हुआ।

इस अवसर पर 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के लिए प्रदेश के 126 उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया। उनकी मेहनत और उपलब्धियों ने छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। सभी सम्मानित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 540 खिलाड़ियों के खातों में नगद पुरस्कार राशि भी अंतरित की। हमारी सरकार प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर, सुविधाएं उपलब्ध कराने कार्य कर रही है।

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगी नौकरी- सांसद बृजमोहन

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 10 सालों बाद उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नौकरी मिलेगी। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी विभागों में नौकरी देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल अलंकरण की शुरुआत उनके समय में वर्ष 2006-07 में हुई थी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी आने वाले समय में ओलंपिक में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी सम्मानित खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

ओडिशा से गुजरात जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दबोचे 2 अंतर्राज्यीय तस्कर; 60 लाख का गांजा बरामद

September 13, 2026

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बदले न्यायिक अधिकारी, नई पदस्थापना का आदेश जारी, देखें पूरी सूची

September 13, 2026

ATM New Rule: ATM मशीन में होने वाला है बड़ा बदलाव! अब मिलेंगी कई नई सुविधाएं

September 13, 2026

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी! रविवार को रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार

September 13, 2026

CG Education News: स्कूल प्राचार्यों की जिम्मेदारी बढ़ी! हर दिन 2 पीरियड लेना अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन

September 13, 2026

फोन चोरी हो जाए तो तुरंत करें ये काम, बैंक अकाउंट और मोबाइल वॉलेट ऐसे रखें सुरक्षित

September 13, 2026
Editors Picks

ओडिशा से गुजरात जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दबोचे 2 अंतर्राज्यीय तस्कर; 60 लाख का गांजा बरामद

September 13, 2026

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बदले न्यायिक अधिकारी, नई पदस्थापना का आदेश जारी, देखें पूरी सूची

September 13, 2026

ATM New Rule: ATM मशीन में होने वाला है बड़ा बदलाव! अब मिलेंगी कई नई सुविधाएं

September 13, 2026

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी! रविवार को रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार

September 13, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

ओडिशा से गुजरात जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दबोचे 2 अंतर्राज्यीय तस्कर; 60 लाख का गांजा बरामद

September 13, 2026

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बदले न्यायिक अधिकारी, नई पदस्थापना का आदेश जारी, देखें पूरी सूची

September 13, 2026

ATM New Rule: ATM मशीन में होने वाला है बड़ा बदलाव! अब मिलेंगी कई नई सुविधाएं

September 13, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.