Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक! दिन में तेज धूप, रात में ठंडक, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

October 22, 2026

साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग पर घिरीं SP अंकिता शर्मा, IG ने मांगा स्पष्टीकरण

October 22, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रायपुर, CM विष्णुदेव साय ने किया भव्य स्वागत, जानें पूरा कार्यक्रम

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, October 22
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

शरीर की जकड़न दूर होगी और जोड़ों के दर्द से भी मिलेगी राहत, बस रोजाना करने होंगे ये सिंपल योगासन

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 1, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

योग न सिर्फ शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है, बल्कि ये जोड़ों के दर्द से निपटने में भी एक असरदार तरीका है। योगासन न केवल मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं बल्कि जोड़ों में लचीलापन भी बढ़ाते हैं, जिससे दर्द कम होता है। चाहे आप गठिया, फाइब्रोमायल्गिया या उम्र के साथ होने वाले जोड़ों के दर्द से परेशान हों, योग आपके लिए एक कारगर उपचार हो सकता है।

सबसे पहले, हमें यह समझना चाहिए कि जोड़ों का दर्द क्यों होता है। सूजन, जोड़ों का खराब होना और मांसपेशियों का असंतुलन इसके मुख्य कारण हैं। योग इन समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह हमारे शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है, सूजन कम करता है और शरीर को बैलेंस रखता है। योग करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है।

रिस्टोरेटिव योग, सूजन को कम करने तनाव दूर करने और शरीर की मरम्मत में बेहद प्रभावी है। इस तरह के योग में कंबल और बोल्स्टर जैसे प्रॉप्स का इस्तेमाल करके लंबे समय तक आसन में रहना शामिल है। ये प्रॉप्स शरीर को पूरी तरह से सपोर्ट करते हैं, जिससे आप हर आसन में गहराई से आराम कर सकते हैं। चाइल्ड पोज जैसे आसन रीढ़ की हड्डी को आराम देते हैं, जबकि सपोर्टेड ब्रिज पोज ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। क्या आप सूजन और तनाव से छुटकारा पाना चाहते हैं? रिस्टोरेटिव योग आपके लिए एक बेहद आसान और असरदार योगासन साबित हो सकता है।

हठ योग एक विशेष प्रकार का योग है जो जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हठ योग में किए जाने वाले आसन जोड़ों में लचीलेपन को बढ़ाते हैं, जोड़ों को मजबूत बनाते हैं और जोड़ों के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं। इससे जोड़ों पर कम दबाव पड़ता है और दर्द कम होता है। ताड़ासन, उत्तानासन, सलाभासन और धनुरासन जैसे आसन जोड़ों के दर्द में खासतौर से फायदेमंद होते हैं। ये आसन न सिर्फ जोड़ों को मजबूत बनाते हैं बल्कि बॉडी पोश्चर को भी सुधारते हैं।

विन्यास योग जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में एक असरदार तरीका हो सकता है। यह जोड़ों की मूवमेंट को बढ़ाकर चलना और डेली एक्टिविटीज को आसान बनाता है। विन्यासा योग की गति और प्रवाह जोड़ों को लचीला बनाकर उन्हें कम कठोर बनाते हैं। हालांकि, जोड़ों के दर्द के साथ योग करते समय अपने शरीर की जरूरत और कमजोरियों को समझना बहुत जरूरी है। खासतौर से अगर आपको गठिया जैसी कोई बीमारी है, तो योग अभ्यास शुरू करने से पहले डॉक्टर या फिजिकल थेरेपिस्ट से सलाह लेना उचित होगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Health Tips: सफेद, पिंक या सेंधा नमक? कौन सा है सेहत के लिए बेहतर, जानें किसमें मिलता है आयोडीन

October 22, 2026

सालों से दूध पीते आए बड़े-बुजुर्गों को अब दूध पीने से मना क्यों करते हैं डॉक्टर? जानें किस उम्र तक पीना चाहिए दूध

October 21, 2026

सिरदर्द के साथ चक्कर आना किस बीमारी का संकेत? जानें कारण और कब डॉक्टर से मिलना जरूरी

October 20, 2026

FSSAI Guidelines: दशहरा-दिवाली से पहले FSSAI का बड़ा एक्शन, खुले में खोया-पनीर बेचने पर जेल और भारी जुर्माने की चेतावनी!

October 19, 2026

FSSAI का बड़ा प्रस्ताव: 6 महीने तक के शिशुओं के पोषण उत्पादों में ऐडेड शुगर और फ्रुक्टोज पर लगेगी रोक

October 18, 2026

Health Tips: क्या घंटों बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान? डॉक्टर से जानें कितनी देर बैठना है सुरक्षित

October 17, 2026
Editors Picks

छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक! दिन में तेज धूप, रात में ठंडक, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

October 22, 2026

साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग पर घिरीं SP अंकिता शर्मा, IG ने मांगा स्पष्टीकरण

October 22, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रायपुर, CM विष्णुदेव साय ने किया भव्य स्वागत, जानें पूरा कार्यक्रम

October 22, 2026

जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता’, फायरिंग के बाद टाइगर ने लाइक किया पहला पोस्ट, चर्चा में आया वीडियो

October 22, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक! दिन में तेज धूप, रात में ठंडक, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

October 22, 2026

साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग पर घिरीं SP अंकिता शर्मा, IG ने मांगा स्पष्टीकरण

October 22, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रायपुर, CM विष्णुदेव साय ने किया भव्य स्वागत, जानें पूरा कार्यक्रम

October 22, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.