19.2 C
Raipur
Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

Taarak Mehta ‘लोग जलन महसूस करते हैं’ Dilip Joshi ने असित मोदी का कॉलर पकड़ने पर तोड़ी चुप्पी

Must read

टीवी का पॉपुलर कॉमेडी आधारित सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा  विवादों में घिरा रहता है। शो से जुड़े स्टार्स भी एक के बाद एक खुद को इससे दूर करते जा रहे हैं। बीते दिन जानकारी आई कि जेठालाल की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी का झगड़ा प्रोड्यूसर असित मोदी के साथ हुआ था। अब इस विवाद पर जेठालाल ने चुपी तोड़ी है।

- Advertisement -

असित मोदी के साथ शो की स्टार कास्ट की बहस से जुड़े किस्से अक्सर चर्चा में रहते हैं। दिलीप जोशी के साथ उनका विवाद इस लिए भी चर्चा में आया, क्योंकि वह 16 साल से इस सीरियल का हिस्सा हैं। टीवी के पॉपुलर अभिनेता दिलीप जोशी ने बयान जारी करते हुए सच्चाई से पर्दा उठाया है।

जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा ‘मैं सभी अफवाहों के बारे में सब कुछ साफ करना चाहता हूं। मेरे और असित भाई के बारे में कुछ कहानियां चल रही हैं, जिनमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। ऐसी बातें होते देख मुझे बहुत दुख महसूस होता है। किसी ऐसी चीज के बारे में नेगेटिविटी फैलाना निराशाजनक है। जिसने इतने सालों दर्शकों को खुशी देने का काम किया है और हर बार उनसे जुड़ी अफवाहें उड़ती रहती हैं, तो ऐसा महसूस होता है कि हम लगातार समझा रहे हैं कि वे पूरी तरह से झूठ हैं। यह थका देने वाली बात है क्योंकि यह हमारे बारे में ही नहीं, उन सभी दर्शकों और फैंस के बारे में है, जो शो को प्यार देते हैं।

दिलीप जोशी ने बयान से साफ कर दिया है कि उनके और असित मोदी के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ है। जेठालाल की भूमिका निभाने वाले अभिनेता के शो छोड़ने पर भी तरह-तरह के दावे किए जाते हैं। इस पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने बताया कि मेरे शो छोड़ने की भी अफवाहें थीं, जो पूरी तरह से झूठी हैं।

More articles

Latest article