Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Delhi Lal Quila Blast News: लाल किला ब्लास्ट की साजिश का खुलासा – चैट GPT से पूछे बम बनाने के तरीके, ड्रोन से धमाका करने की थी तैयारी… NIA ने खोले बड़े राज

May 26, 2026

Police Laughing Controversy: ‘बेशर्मी की हद’! 10 वर्षीय बच्ची के रेप- मर्डर केस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठहाके लगाते दिखे पुलिस अफसर

May 26, 2026

CG News : कचरे के ढेर में लगी आग ने मचाया तांडव, तीन दुकानें जलकर खाक

May 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, May 26
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

Team India Squad for T20 Series: साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, अनुष्का शर्मा को पहली बार मिला मौका

The Janta NewsBy The Janta NewsMarch 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
अफ्रीका
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Team India Squad for T20 Series: अप्रैल में भारतीय महिला टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में हरमनप्रीत कौर ही टीम इंडिया की कप्तानी करती हुई नजर आएंगी। इस टी20 सीरीज के जरिए भारतीय महिला टीम जून में होने वाले वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना चाहेगी। हरमन की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

अनुष्का शर्मा को पहली बार मिली टी20 टीम में जगह

भारतीय महिला टी20 टीम में पहली बार अनुष्का शर्मा को शामिल किया गया है। उनके साथ उमा छेत्री और काशवी गौतम को भी टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। वहीं वैष्णवी शर्मा, स्नेह राणा, जी. कमलिनी और अमनजोत कौर को टीम से बाहर कर दिया गया है। कमलिनी की जगह उमा को टीम में शामिल किया गया है। महिला टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, वहां उन्हें वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से जीता था। अब साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया ने तैयार किया मजबूत बॉलिंग अटैक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया ने अपने तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट को मजबूत किया है। उन्होंने इसके लिए अपनी टीम में अमनजोत कौर की जगह काशवी गौतम को शामिल किया है। काशवी ने ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। वह साउथ अफ्रीका सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन करके टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी को और पुख्ता करना चाहेगी। इस सीरीज में टीम इंडिया के स्पिन बॉलिंग का जिम्मा दीप्ति शर्मा, श्री चरानी और श्रेयंका पाटिल संभालेंगी।

IND-W vs SA-W: टी20 सीरीज का शेड्यूल

टी20 सीरीज का पहला मैच 17 अप्रैल को डरबन में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला इसी मैदान पर 19 अप्रैल को होगा। तीसरे और चौथे टी20 मैच के लिए भारतीय महिला टीम जोहान्सबर्ग जाएगी। तीसरा टी20 22 अप्रैल और चौथा टी20 25 अप्रैल को खेला जाएगा। वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 अप्रैल को बेनोनी में होगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरनी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

IPL Orange Cap Update: ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा उलटफेर, भारतीय बल्लेबाज बाहर, 600 रन से भी चूका

May 26, 2026

IPL 2026: दर्द में भी टीम के लिए लड़े राजस्थान के 2 खिलाड़ी, प्लेऑफ के बाद हुआ बड़ा खुलासा

May 25, 2026

IPL 2026: ऋषभ पंत की कप्तानी पर खतरा? LSG डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप…

May 24, 2026

Virat Kohli and Travis Head Video: हार के बाद विराट कोहली का गुस्सा फूटा, ट्रैविस हेड से नहीं मिलाया हाथ, वीडियो वायरल

May 23, 2026

CSK को दोहरी मार: पहले मैदान में शर्मनाक हार, अब BCCI ने कप्तान समेत पूरी टीम पर लगाया जुर्माना

May 22, 2026

मैदान पर ऐसी हरकत कर बुरे फंसे Hardik Pandya, BCCI ने ले लिया कड़ा एक्शन

May 21, 2026
Editors Picks

Delhi Lal Quila Blast News: लाल किला ब्लास्ट की साजिश का खुलासा – चैट GPT से पूछे बम बनाने के तरीके, ड्रोन से धमाका करने की थी तैयारी… NIA ने खोले बड़े राज

May 26, 2026

Police Laughing Controversy: ‘बेशर्मी की हद’! 10 वर्षीय बच्ची के रेप- मर्डर केस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठहाके लगाते दिखे पुलिस अफसर

May 26, 2026

CG News : कचरे के ढेर में लगी आग ने मचाया तांडव, तीन दुकानें जलकर खाक

May 26, 2026

CG Road Accident : खड़े वाहन से भिड़ी फायर ब्रिगेड, दर्दनाक हादसे में चालक की मौत, कंडक्टर गंभीर

May 26, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Delhi Lal Quila Blast News: लाल किला ब्लास्ट की साजिश का खुलासा – चैट GPT से पूछे बम बनाने के तरीके, ड्रोन से धमाका करने की थी तैयारी… NIA ने खोले बड़े राज

May 26, 2026

Police Laughing Controversy: ‘बेशर्मी की हद’! 10 वर्षीय बच्ची के रेप- मर्डर केस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठहाके लगाते दिखे पुलिस अफसर

May 26, 2026

CG News : कचरे के ढेर में लगी आग ने मचाया तांडव, तीन दुकानें जलकर खाक

May 26, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.