- Advertisement -

T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में छाईं टीम इंडिया की लेडी लव्स, ईशान किशन-संजू और हार्दिक की पार्टनर्स का दिखा ग्लैमरस अंदाज

Must read

T20 World Cup 2026: भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस ऐतिहासिक जीत से पूरे देश में खुशी का माहौल है. सोशल मीडिया पर जीत के जश्न की तस्वीरों के बीच खिलाड़ियों की पार्टनर्स भी अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए चर्चा में रहीं. मैदान पर ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अपने स्टाइलिश लुक से सुर्खियां बटोरती दिखीं, तो वहीं टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने संजू सैमसन की पत्नी भी अपनी सादगी और स्टाइल से सबका दिल जीत ले गईं.

- Advertisement -

इसके अलावा, हार्दिक पांड्या के साथ गरबा करतीं उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का लुक भी काफी वायरल हुआ. कुल मिलाकर स्टेडियम में मौजूद इन हसीनाओं ने अपने पार्टनर को सपोर्ट करने के साथ-साथ अपने फैशन सेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

इस अंदाज में दिखीं ईशान किशन की GF अदिति

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति ने वर्ल्ड कप फाइनल के लिए एक बहुत ही साधारण जींस-टॉप चुना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने चटक नारंगी रंग के टैंक टॉप के साथ काली डेनिम जींस पहनी थी, जो दिखने में काफी क्लासिक और कूल लग रही थी.

ishan kishan and his wife

अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बरगंडी रंग का बैग लिया और हाथ में एक प्यारा सा ब्रेसलेट पहना. हल्की गुलाबी लिपस्टिक निखरे हुए गाल और खुले लहरदार बालों के साथ उनका ओवरऑल स्टाइल वाकई शानदार था.

फ्लोरल ड्रेस में संजू की पत्नी छाईं

संजू सैमसन की पत्नी चारुलता सैमसन ने अपने पति को अपनी ‘ट्रॉफी’ बताते हुए एक प्यारी फोटो शेयर की, जिसमें उनका लुक बहुत ही शालीन और सुंदर लग रहा था.उन्होंने काले रंग की एक प्रिंटेड ड्रेस पहनी थी, जिसमें बैलून स्लीव्स और खास डिजाइन वाली नेकलाइन थी.

sanju samsang and his wife

ड्रेस पर बने नारंगी, सफेद और हरे रंग के फूलों के डिजाइन उन्हें एकदम फ्रेश लुक दे रहे थे. चारुलता ने अपने इस स्टाइल को कीमती LV बैग, हील्स और घड़ी के साथ पूरा किया. कम मेकअप और खुले बालों में उनकी सादगी ने सबका दिल जीत लिया. उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

ग्लैमरस अंदाज में दिखीं हार्दिक की पत्नी

मॉडल माहिका शर्मा अपने हमेशा के अंदाज़ की तरह यहां भी बेहद ग्लैमरस नज़र आईं. उन्होंने नीले रंग की एक हॉल्टर नेक ड्रेस पहनी थी, जो उनके फिट शरीर पर काफी जच रही थी.

hardik pandya and his wife

इस ड्रेस का निचला हिस्सा घेरेदार था, जो उनके लुक को और भी शानदार बना रहा था. मिहिका ने इस आउटफिट को पॉइंटेड हील्स के साथ मैच किया और हार्दिक और ईशान के साथ जमकर गरबा किया.

सूर्य की पत्नी देविशा शेट्टी लगीं सुंदर

सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी फाइनल मैच के दौरान ऑफ-व्हाइट रंग की फ्लोरल ड्रेस में नजर आईं, जो काफी फ्रेश लग रही थी. उनकी इस वी-नेक ड्रेस पर पीले, नीले और हरे रंग के फूलों का सुंदर डिजाइन बना था, जिसे देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है.

surya kumar yadav and his wife

देविशा ने अपने इस ‘समर लुक’ को एक छोटे स्लिंग बैग और सफेद सैंडल के साथ पूरा किया. खुले बालों और हल्के मेकअप में उनका यह सिंपल और स्टाइलिश अंदाज सबको खूब पसंद आया.

More articles

Latest article