Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Daily Horoscope 2 July 2026: कन्या राशि वालों के लिए खुशखबरी, रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना तेज; पढ़ें दैनिक राशिफल

July 2, 2026

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी

July 1, 2026

CG – फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण

July 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, July 2
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

टीम इंडिया की स्पेशल रणनीति हुई फेल, आखिर किसने बनाया ये प्लान

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 29, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 527
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

India vs England T20 series: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मुकाबला हार चुकी है। उम्मीद की जा रही थी कि लगातार तीसरी जीत दर्ज कर भारतीय टीम सीरीज भी अभी ही अपने नाम कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब भारत को सीरीज जीत के लिए कुछ इंतजार करना होगा। इस बीच बड़ी बात ये है कि भारतीय टीम इस सीरीज में नई रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है। लेकिन अब ये रणनीति बुरी तरह से फ्लॉप होती हुई दिख रही है। कहीं ना ही तीसरे मैच में हार की वजह ये रणनीति भी रही। इसलिए अब इस पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाज के कॉबिनेशन के साथ उतर रही है टीम 

टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में नई रणनीति के साथ मैदान में उतरी है। टीम की कोशिश होती है कि जब बल्लेबाजी आए तो क्रीज पर एक बाएं हाथ का और एक दाएं हाथ बल्लेबाज रहे। यही कारण है कि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कौन आएगा, ये पहला विकेट गिरने के बाद तय होता है। दरअसल इस सीरीज में ओपनिंग की जिम्मेदारी बाएं हाथ के अभिषेक शर्मा और दाएं हाथ के संजू सैमसन उतरते हैं।

अगर संजू सैमसन आउट हुए तो सूर्यकुमार यादव नंबर तीन पर खेलने के लिए आते हैं, वहीं अगर अभिषेक शर्मा पहले आउट हुए तो तिलक वर्मा को तीन नंबर पर भेजा जाता है। ये सिलसिला लगातार देखने के लिए मिल रहा है। अगर ऐसा कुछ प्लान है तो ये टॉप बल्लेबाजों में तो चल सकता है, लेकिन अगर इसको लेकर गांठ बांध ली जाए तो ये घातक भी हो सकता है, जो तीसरे मैच में दिखा भी।

नंबर आठ पर बल्लेबाजी के लिए आए ध्रुव जुरेल 

तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में केवल एक ही बदलाव किया। अर्शदीप सिंह को आराम दिया गया और उनकी जगह मोहम्मद शमी को खेलने का मौका मिला। दूसरे मैच में भी ध्रुव जुरेल खेल रहे थे और इस मुकाबले में भी उन्हें मौका दिया गया। खास बात ये थी कि ध्रुव ऑलराउंडर नहीं हैं, वे कीपिंग करते हैं, लेकिन इस सीरीज में संजू सैमसन कीपर हैं। यानी ध्रुव जुरेल एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर टीम में खेल रहे हैं। लेकिन ये समझ से परे है कि एक प्रॉपर बल्लेबाज को नंबर आठ पर बल्लेबाजी कराने का क्या मतलब है।

अब टीम इंडिया को नए सिरे से बनानी होगी रणनीति 

दरअसल टीम इंडिया की यही रणनीति इस हार के पीछे रही कि एक बाएं हाथ का और एक दाएं हाथ का बल्लेबाज क्रीज पर रहे। हार्दिक पांड्या खेल रहे थे, इसलिए बाएं हाथ के अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर पहले खेलने आए और उसके बाद नंबर आया ध्रुव जुरेल का। जब जुरेल बल्लेबाजी के लिए आए तब तक मैच हाथ से निकल चुका था। वहीं नए बल्लेबाज के लिए आते ही तेजी से रन बनाना आसान नहीं होता। ऐसा ही हुआ भी। अगर ध्रुव जुरेल नंबर छह पर बल्लेबाजी के लिए आते तो शायद परिणाम कुछ और हो सकता था। लेकिन अब देखना होगा कि प्लान बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद टीम इंडिया अगले मैच में कुछ बदलाव होता है कि नहीं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी

July 1, 2026

Cricketer Shashank Singh Controversy: क्रिकेटर शशांक सिंह पर FIR दर्ज, रिटायर्ड IPS पिता भी केस में आरोपी, जानें क्या है पूरा मामला

June 30, 2026

IND vs ENG T20 Series: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों की तारीखें नोट कर लें

June 29, 2026

82 साल की उम्र में चार्ली डेविस का निधन; श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर उतरे मैदान पर

June 28, 2026

शिवम दुबे का ‘पावर-पैक’ रिकॉर्ड: गेंदों के मामले में सबसे तेज़ 1000 T20I रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने

June 27, 2026

‘वंडर बॉय’ के डेब्यू पर सस्पेंस गहराया! कोच के बयान ने वैभव सूर्यवंशी के पहले मैच पर लगाया सस्पेंस का तड़का

June 26, 2026
Editors Picks

Daily Horoscope 2 July 2026: कन्या राशि वालों के लिए खुशखबरी, रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना तेज; पढ़ें दैनिक राशिफल

July 2, 2026

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी

July 1, 2026

CG – फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण

July 1, 2026

ज्वेलरी दुकान में लूट की बड़ी साजिश फेल, महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

July 1, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Daily Horoscope 2 July 2026: कन्या राशि वालों के लिए खुशखबरी, रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना तेज; पढ़ें दैनिक राशिफल

July 2, 2026

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी

July 1, 2026

CG – फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण

July 1, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.