Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

यहां के मछली बाजार में भीषण आग… बैंक शाखा समेत कई दुकानें खाक, 50 लाख रुपये जलकर स्वाहा…

June 1, 2026

CG News : कांग्रेस नेता और उनके बेटे पर मारपीट का आरोप, युवक से गाली-गलौज का CCTV फुटेज वायरल

June 1, 2026

CG में तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बीजेपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग तेज, प्रशासनिक कामकाज प्रभावित होने की आशंका

June 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, June 1
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

CG में तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बीजेपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग तेज, प्रशासनिक कामकाज प्रभावित होने की आशंका

The Janta NewsBy The Janta NewsJune 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 12
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर : नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट मामले में प्रदर्शन के बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराजगी बढ़ती जा रही है. प्रदेशभर में तहसीलदार और नायब तहसीलदार आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के आह्वान पर अधिकारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. ऐसे में राजस्व समेत अन्य शासकीय कार्य प्रभावित होने की संभावना है. संघ का कहना है कि घटना के विरोध में बीते 29 मई को प्रदेशव्यापी सामूहिक अवकाश लेकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई थी. इसके बावजूद अब तक सुनिश्चित नहीं हो सकी है, जिससे राजस्व अधिकारियों और कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों में गहरा आक्रोश है. ऐसे गंभीर मामलों में अगर तत्काल कार्रवाई नहीं होने से अधिकारियों के मनोबल कमजोर होगा और भय का माहौल बनेगा.

बेंगलुरु से हिमाचल घूमने गए छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, चंबा में बड़ा हादसा

बता दें कि मैनपाट की राजापुर उप तहसील में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन सीमा धनकी ने जमीन के शाख शोध पत्र बनवाने के लिए 14 मई को फाइल जमा की थी. आरोप है कि नायब तहसीलदार तुषार मानिक और बाबू कई दिनों से उसे काम के लिए दफ्तर के चक्कर लगवा रहे थे. बुधवार (27 मई) को भी वह अपने काम के सिलसिले में उप तहसील कार्यालय पहुंचीं थी. सीमा धनकी ने आरोप लगाया है कि नायब तहसीलदार तुषार मानिक से उन्होंने फाइल पर साइन करने के लिए कहा तो वे भड़क गए और कहा कि तुम होती कौन हो हस्ताक्षर करने के लिए कहने वाली, जाकर मैनपाट में हस्ताक्षर करा लो. इसके बाद उसे तहसील से बाहर करने के लिए भी कहा गया. इसकी जानकारी सीमा धनकी ने विधायक रामकुमार टोप्पो को दी तो विधायक के समर्थक उप तहसील पहुंच गए.

आरोप है कि शाम करीब 6 बजे विधायक रामकुमार टोप्पो ने सीतापुर लौट चुके नायब तहसीदार को वापस राजापुर बुलाया. नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ SDM फागेश सिन्हा भी राजापुर पहुंचे. नायब तहसीलदार तुषार मानिक से विधायक रामकुमार टोप्पो ने बहन से अभद्र व्यवहार करने को लेकर पूछा. तुषार मानिक ने कहा कि अभद्रता नहीं की गई है, वे तुरंत हस्ताक्षर करने के लिए कह रही थीं, उन्हें कल बुलाया गया है. इतना कहते ही विधायक के समर्थकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी. विधायक रामकुमार टोप्पो ने उन्हें किनारे बुलाया और मारपीट की. बीच-बचाव में एसडीएम फागेश सिन्हा आए और उन्हें बचाकर बाहर निकाला. नायब तहसीलदार ने आरोप लगाया कि विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थक मारपीट के इरादे से ही आए थे. उन्होंने बहन के साथ अभद्रता का आरोप लगाकर मारपीट की, जबकि ऐसा नहीं हुआ है. SDM फागेश सिन्हा अपनी गाड़ी में नायब तहसीलदार को बैठाकर अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए. घटना के बाद सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनकी बहन सीतापुर थाने पहुंचे. विधायक की बहन की ओर से थाने में शिकायत की गई है.

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में अव्यवस्था पर सीएम साय का बयान, बोले- मेरी सहमति के बाद कलेक्टर ने बदला था आयोजन स्थल

इस मामले में दोनों पक्ष पर काउंटर FIR हुई है. नायब तहसीलदार की शिकायत पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों के खिलाफ FIR हुई है. शासकीय काम में बाधा डालने सहित मारपीट की धारा (BNS 221, 191) लगाई गई है.इसमें रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम राजा, पंकज गुप्ता सहित 10 लोग शामिल है. वहीं विधायक की बहन की शिकायत पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक पर भी मामला दर्ज हुआ है. तुषार मानिक पर महिलाओं से जुड़े अपराध, सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता फैलाने, आपराधिक धमकी की धारा (BNS 79, 296, 351) लगाई गई है. मारपीट की घटना के विरोध में विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 29 मई को प्रदेशभर में 500 से अधिक तहसीलदार ने हड़ताल किया था. इसके कारण रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा में तहसीलदारों की हड़ताल से राजस्व कामकाज प्रभावित हुआ था.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

यहां के मछली बाजार में भीषण आग… बैंक शाखा समेत कई दुकानें खाक, 50 लाख रुपये जलकर स्वाहा…

June 1, 2026

CG News : कांग्रेस नेता और उनके बेटे पर मारपीट का आरोप, युवक से गाली-गलौज का CCTV फुटेज वायरल

June 1, 2026

बेंगलुरु से हिमाचल घूमने गए छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, चंबा में बड़ा हादसा

June 1, 2026

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में अव्यवस्था पर सीएम साय का बयान, बोले- मेरी सहमति के बाद कलेक्टर ने बदला था आयोजन स्थल

June 1, 2026

Chhattisgarh : सुशासन तिहार में भाजपा नेता से अभद्रता का मामला, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित; आदेश जारी

June 1, 2026

LPG Cylinder Price Hike: एलपीजी सिलेंडर के दाम में फिर बढ़ोतरी, बाहर खाना-पीना पड़ेगा अब जेब पर भारी; छोटू सिलेंडर के दाम भी बढ़े

June 1, 2026
Editors Picks

यहां के मछली बाजार में भीषण आग… बैंक शाखा समेत कई दुकानें खाक, 50 लाख रुपये जलकर स्वाहा…

June 1, 2026

CG News : कांग्रेस नेता और उनके बेटे पर मारपीट का आरोप, युवक से गाली-गलौज का CCTV फुटेज वायरल

June 1, 2026

CG में तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बीजेपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग तेज, प्रशासनिक कामकाज प्रभावित होने की आशंका

June 1, 2026

बेंगलुरु से हिमाचल घूमने गए छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, चंबा में बड़ा हादसा

June 1, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

यहां के मछली बाजार में भीषण आग… बैंक शाखा समेत कई दुकानें खाक, 50 लाख रुपये जलकर स्वाहा…

June 1, 2026

CG News : कांग्रेस नेता और उनके बेटे पर मारपीट का आरोप, युवक से गाली-गलौज का CCTV फुटेज वायरल

June 1, 2026

CG में तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बीजेपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग तेज, प्रशासनिक कामकाज प्रभावित होने की आशंका

June 1, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.