Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने तमन्ना संग किया निकाह, तस्वीरें हुईं वायरल

October 7, 2026

ChatGPT Plus फ्री में इस्तेमाल करने का मौका, भारत में शुरू हुआ फ्री ट्रायल; ऐसे करें क्लेम

October 7, 2026

ISRO Recruitment 2026: 10वीं-ITI पास के लिए इसरो में सरकारी नौकरी का मौका, मिलेगी लाखों में सैलरी

October 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, October 7
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

स्ट्रोक से पहले शरीर देता है 5 संकेत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे मामूली समझकर अनदेखा करने की गलती

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 2, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 35
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

स्ट्रोक या दिल का दौरा एक ऐसी बीमारी है जिसमें ब्रेन के सेल्स को खून मिलना बंद हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ब्रेन की ब्लड वेसल्स या तो फट जाती है या फिर ब्लॉक हो जाती है। जब दिमाग को खून नहीं मिलता, तो वह काम करना बंद कर देता है और डैमेज होने लगता है। अगर स्ट्रोक का इलाज समय पर न किया जाए तो मरीज को लकवा भी मार सकता है, बोलने में दिक्कत हो सकती है या याददाश्त पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है।

हालांकि, ये सबकुछ रातों-रात नहीं होता है। जी हां, आपका शरीर स्ट्रोक से पहले कुछ ऐसे संकेत देना शुरू कर देता है। ऐसे में, अगर आप समय रहते इन्हें पहचान लेते हैं तो बचाव और इलाज भी आसान हो जाता है। आइए इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताते हैं, जो अक्सर स्ट्रोक से पहले एक अलार्म की तरह काम करते हैं।

अगर आपको अचानक लगता है कि आपका चेहरा एक तरफ से लटक रहा है या मुस्कुराने पर चेहरे का एक हिस्सा सही तरह से नहीं हिल रहा है, तो यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। आप एक साधारण टेस्ट करके इसे जांच सकते हैं। अपनी दोनों आंखें बंद करके मुस्कुराएं। अगर आपके चेहरे का एक हिस्सा दूसरे हिस्से की तुलना में असमान दिख रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

अगर आपको अचानक एक हाथ या पैर में कमजोरी महसूस हो रही है, या आपको लग रहा है कि आप उस हाथ या पैर को उठा नहीं पा रहे हैं, तो यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। आप दोनों हाथों को ऊपर उठाकर कुछ सेकंड के लिए रखें। अगर कोई एक हाथ दूसरे हाथ की तुलना में नीचे गिर रहा है, तो यह एक गंभीर संकेत है। अगर आपको अचानक बोलने में मुश्किल हो रही है, या आपके शब्द उलझ रहे हैं, तो यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। आप एक साधारण वाक्य बोलने की कोशिश करें। अगर आप वाक्य को पूरा नहीं कर पा रहे हैं या आपके शब्द समझ नहीं आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

अगर आपको अचानक बहुत ज्यादा चक्कर आ रहे हैं या आपको खड़े होने या चलने में मुश्किल हो रही है, तो यह स्ट्रोक का एक संकेत हो सकता है। यह चक्कर आना इतना तेज हो सकता है कि आप गिर भी सकते हैं। इसके साथ ही, आपको बैलेंस बिगड़ा हुआ महसूस हो सकता है, जैसे कि आप किसी नाव में बैठे हों। अगर आपको ये लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत मेडिकल हेल्प लें।

अगर आपको अचानक धुंधला दिखाई दे रहा है, या आपकी एक आंखों से कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है, तो यह भी स्ट्रोक का एक संकेत हो सकता है। आपकी दृष्टि डबल दिखाई दे सकती है या आपको किसी खास हिस्से में काला धब्बा दिखाई दे सकता है। अगर आपको ये लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

  • हेल्दी डाइट: बैलेंस डाइट लें जिसमें फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और कम वसा वाले डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल हों। नमक, चीनी और सैचुरेटेड फैट का सेवन कम करें।
  • रेगुलर एक्ससाइज: नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल ही नहीं, वेट लॉस करने में मदद मिलती है और इससे स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है।
  • धूम्रपान छोड़ें: स्मोकिंग छोड़ना स्ट्रोक के खतरे को कम करने का सबसे असरदार तरीका है।
  • शराब से दूरी बनाएं: शराब को पूरी तरह से छोड़ दें क्योंकि इससे भी स्ट्रोक का खतरा पैदा होता है।
  • रेगुलर चेकअप: ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर का रेगुलर टेस्ट करवाएं और अपनी दवाएं समय पर लें।
  • स्ट्रेस मैनेज करें: स्ट्रेस को कम करने के लिए योग और ध्यान का भी सहारा ले सकते हैं क्योंकि इससे भी स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
  • हेल्दी वेट बनाए रखें: बैलेंस डाइट लें और रेगुलर एक्सरसाइज करें क्योंकि इससे भी स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

मावा और मिठाइयों में मिलावट की अब ऑन-द-स्पॉट जांच, नहीं बच पाएंगे मिलावटखोर, ऐसे करें शिकायत

October 7, 2026

स्ट्रोक के इन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज, समय पर पहचान बचा सकती है जान

October 6, 2026

Nestle Milk Powder पर लगा बैन, FSSAI ने स्वास्थ्य के लिए क्यों बताया खतरनाक? जानें पूरा मामला

October 5, 2026

बदलते मौसम में बुखार-शरीर दर्द को न करें नजरअंदाज, डेंगू का हो सकता है संकेत

October 4, 2026

Vitamin D की कमी सिर्फ हड्डियों के लिए नहीं, दिल के लिए भी खतरा! ICMR की रिसर्च में सामने आई अहम जानकारी

October 3, 2026

हमले के बीच हनुमान चालीसा पढ़ते रहे पायलट स्मित मच्छार, बोले- भगवान हनुमान ने दी हिम्मत; PM मोदी ने कहा- पूरे देश को आप पर गर्व

October 2, 2026
Editors Picks

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने तमन्ना संग किया निकाह, तस्वीरें हुईं वायरल

October 7, 2026

ChatGPT Plus फ्री में इस्तेमाल करने का मौका, भारत में शुरू हुआ फ्री ट्रायल; ऐसे करें क्लेम

October 7, 2026

ISRO Recruitment 2026: 10वीं-ITI पास के लिए इसरो में सरकारी नौकरी का मौका, मिलेगी लाखों में सैलरी

October 7, 2026

मावा और मिठाइयों में मिलावट की अब ऑन-द-स्पॉट जांच, नहीं बच पाएंगे मिलावटखोर, ऐसे करें शिकायत

October 7, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने तमन्ना संग किया निकाह, तस्वीरें हुईं वायरल

October 7, 2026

ChatGPT Plus फ्री में इस्तेमाल करने का मौका, भारत में शुरू हुआ फ्री ट्रायल; ऐसे करें क्लेम

October 7, 2026

ISRO Recruitment 2026: 10वीं-ITI पास के लिए इसरो में सरकारी नौकरी का मौका, मिलेगी लाखों में सैलरी

October 7, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.