19.7 C
Raipur
Wednesday, February 25, 2026
- Advertisement -

कंपनी ने हिंदी AI मॉडल किया लॉन्च, जानिए किस बड़ी कंपनी ने की पार्टनरशिप…

Must read

अमेरिकी सेमीकंडक्टर चिप निर्माता एनवीडिया के प्रमुख जेनसन हुआंग ने 24 अक्टूबर को कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और एनवीडिया भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए साझेदारी कर रहे हैं. एनवीडिया ने हिंदी एआई मॉडल भी लॉन्च किया.

- Advertisement -

रिलायंस के चेयरमैन अंबानी ने कहा- मैं एनवीडिया पर भरोसा कर रहा हूं कि वह ठीक उसी तरह अच्छी क्वालिटी का एआई इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराएगा, जैसा जियो ने टेलीकॉम में किया है. पिछले साल सितंबर में दोनों ने भारत में एआई सुपरकंप्यूटर विकसित करने की बात की थी.

जेनसन हुआंग आज मुकेश अंबानी के साथ ‘एनवीडिया एआई समिट इंडिया’ में शामिल हुए. हुआंग और अंबानी ने यहां एआई और भारत के बारे में बात की. यह कार्यक्रम 23 अक्टूबर को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुआ, जो 25 अक्टूबर तक चलेगा.

अंबानी ने कहा- आपकी बात सुनते हुए मुझे याद आया कि एनवीडिया एक विदेशी नाम है, लेकिन इसका गहरा अर्थ है. हिंदी में “विद्या” शब्द का अर्थ “ज्ञान” होता है.

जेन्सन ने कहा कि NVIDIA नाम का चयन बहुत बढ़िया था. “हर कोई कहता था कि इस नाम से आप कभी सफल नहीं हो पाएँगे, लेकिन मुझे पता था कि यह सही था.”

More articles

Latest article