26.1 C
Raipur
Monday, February 10, 2025

आज ही के दिन हुई थी Super Mario बनाने वाली कंपनी की शुरुआत, अब तक बेच चुकी है 550 करोड़ से ज्यादा Video Games

Must read

साल 1889 में आज ही के दिन फुसाजिरो यामाउची ने जापान में निनटेंडो की स्थापना की थी। 135 साल बाद भी निनटेंडो दुनिया के सबसे लोकप्रिय वीडियो गेम कंपनियों में से एक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मारियो   डोंकी कांग और पोकेमोन जैसे मशहूर गेम्स बनाने वाली इस कंपनी ने दुनियाभर में 550 करोड़ से ज्यादा वीडियो गेम बेचे हैं।

  1. आज से 135 साल पहले फुसाजिरो यामाउची ने निनटेंडो कंपनी शुरू की थी।
  2. यह कंपनी अबतक दुनियाभर में 550 करोड़ से ज्यादा वीडियो गेम बेच चुकी है।
  3. मारियो एक ऐसा किरदार है जिसपर सिर्फ वीडियो गेम ही नहीं, बल्कि फिल्म भी बनी है।

 क्या आपको पता है कि मारियो  और पोकेमोन  जैसे मशहूर गेम्स बनाने वाली कंपनी निनटेंडो 23 सितंबर 1889 यानी आज ही के दिन 135 साल पहले शुरू हुई थी? बता दें, निनटेंडो  ने दुनियाभर में 550 करोड़ से ज्यादा वीडियो गेम बेचे हैं, जिनमें से मारियो इतना लोकप्रिय है कि उसका अपना एक दिन भी है। जी हां, मारियो गेम की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि हर साल 10 मार्च को मारियो डे मनाया जाता है। यह ऐसा पहला वीडियो गेम किरदार है जिस पर फिल्म भी बन चुकी है। आइए निनटेंडो कंपनी की स्थापना के मौके पर जानते हैं इस कंपनी से जुड़ी कुछ खास बातें।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article